facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

Bajaj के 313% रिटर्न देने वाले Multibagger Stock ने घोषित किया 100% फाइनल डिविडेंड! जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Advertisement

बजाज फिनसर्व ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 प्रति शेयर (100% डिविडेंड) की सिफारिश की है।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:42 AM IST
Bajaj Finserv to buy Allianz's 26% stake in insurance JVs for Rs 24,180 cr Bajaj Finserv का बड़ा सौदा, ₹24,180 करोड़ में खरीदेगा Allianz की बीमा कंपनियों में 26% हिस्सेदारी

बजाज फिनसर्व लिमिटेड ने 29 अप्रैल 2025 को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी ने मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में 14% बढ़त के साथ ₹2,417 करोड़ का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड इनकम भी बढ़कर ₹35,596 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹32,042 करोड़ थी। कंपनी ने अपनी वित्तीय साल 2024-25 के लिए 9% की वृद्धि के साथ ₹8,872 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान कुल कंसॉलिडेटेड इनकम ₹1,33,822 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹1,10,383 करोड़ थी।

डिविडेंड की घोषणा

बजाज फिनसर्व ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 प्रति शेयर (100% डिविडेंड) की सिफारिश की है। यह डिविडेंड कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह डिविडेंड 29 जुलाई 2025 तक क्रेडिट या भेज दिया जाएगा, अगर AGM में इसे मंजूरी मिल जाती है।

ALSO READ | Bajaj Finance Q4 Results: कंपनी ने कमाया ₹3,940 करोड़ का मुनाफा, 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का भी ऐलान

रिकॉर्ड डेट

बजाज फिनसर्व ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की है। इसका मतलब है कि जो लोग इस तारीख तक कंपनी के शेयरों के मालिक होंगे, वही डिविडेंड के पात्र होंगे। पिछले साल (2024) में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। 2023 में ₹0.80 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया गया था। 2022 में कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयरों के साथ डिविडेंड भी दिया था।

शेयर प्राइस और प्रदर्शन

29 अप्रैल 2025 को कंपनी का शेयर मूल्य ₹2,065 था, जो 0.79% बढ़ा था। पिछले 52 हफ्तों में शेयर का हाई ₹2,134.45 और लो ₹1,419 रहा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 30% गिरावट आई है, लेकिन पिछले 3 महीनों में शेयर में 15% की वृद्धि हुई है। अगर हम लंबे समय की बात करें, तो Bajaj Finserv के शेयरों ने पिछले 1 साल में 29%, 2 साल में 52%, 3 साल में 38%, 5 साल में 313%, और 10 साल में 1387% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement