facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Bajaj Finance में बड़ा उलटफेर! MD ने दिया इस्तीफा, अब निवेशक क्या करें? जानिए ब्रोकरेज की राय

Advertisement

अनूप साहा ने छोड़ी कुर्सी, लेकिन क्या अब Bajaj Finance का शेयर उड़ेगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Last Updated- July 22, 2025 | 8:38 AM IST
Bajaj Finance

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप कुमार साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला अपने व्यक्तिगत कारणों से लिया है। कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, साहा का इस्तीफा 21 जुलाई 2025 को कारोबारी घंटे खत्म होने के बाद प्रभावी हो गया है। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने यह पद सिर्फ तीन महीने पहले ही संभाला था।

क्या अनूप साहा बन सकते हैं इंडसइंड बैंक के सीईओ?

हालांकि बजाज फाइनेंस ने उनके इस्तीफे को निजी कारण बताया है, लेकिन खबरों की मानें तो अनूप साहा इंडसइंड बैंक के नए सीईओ के लिए दावेदार हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम इंडसइंड बैंक की ओर से रिजर्व बैंक को भेजी गई तीन संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है। यह लिस्ट जून 2025 में RBI को भेजी गई थी।

राजीव जैन को फिर से सौंपी गई कमान

अनूप साहा के अचानक इस्तीफे के बाद, बजाज फाइनेंस ने तत्काल कदम उठाते हुए कंपनी के पूर्व CEO और मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष (Executive Vice-Chairman) राजीव जैन को फिर से जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें अब वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (VC & MD) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा।

राजीव जैन बीते 15 सालों से बजाज फाइनेंस के साथ जुड़े हैं और कंपनी को एक सफल एनबीएफसी बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि उनकी वापसी से कंपनी में स्थिरता बनी रहेगी और निवेशकों का भरोसा भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: ₹31,000 करोड़ का कर्ज? SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी पर कसा शिकंजा

शेयरों पर क्या होगा असर?

ब्रोकरेज हाउस Emkay Global का कहना है कि राजीव जैन की मौजूदगी से बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। हालांकि, मीडियम टर्म में बजाज फाइनेंस को नए लीडरशिप विकल्पों पर फिर से विचार करना होगा। Jefferies ने भी माना है कि राजीव जैन की वापसी से ट्रांजिशन स्मूद रहेगा और कंपनी का ऑपरेशन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

शेयर टारगेट और ब्रोकरेज का नजरिया

Jefferies ने बजाज फाइनेंस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का टारगेट ₹1,044 तय किया है। वहीं Emkay Global ने ‘Add’ रेटिंग देते हुए ₹925 का टारगेट रखा है। दोनों ब्रोकरेज हाउस 24 जुलाई को आने वाले कंपनी के Q1FY26 के नतीजों के बाद रेटिंग और टारगेट पर दोबारा विचार करेंगे।

कैसे रह सकते हैं तिमाही नतीजे?

Kotak Institutional Equities को उम्मीद है कि बजाज फाइनेंस का Q1FY26 में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.5% बढ़कर ₹4,676.2 करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 21.9% की ग्रोथ के साथ ₹10,201.1 करोड़ हो सकती है, और प्री-प्रोविज़न ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP) 21.2% की वृद्धि के साथ ₹8,421.5 करोड़ तक जा सकता है।

Motilal Oswal ने भी मजबूत नतीजों की उम्मीद जताई है। उनका अनुमान है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹4,629.7 करोड़ रहेगा, जो कि सालाना आधार पर 18.3% की बढ़त होगी। NII ₹10,251.7 करोड़ और PPoP ₹8,430 करोड़ के करीब रहने का अनुमान है।

ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि कंपनी की मजबूत एसेट क्वालिटी, लो क्रेडिट कॉस्ट, और बढ़ती क्रेडिट डिमांड के चलते कंपनी का प्रदर्शन आने वाले समय में बेहतर रह सकता है। इसके अलावा, मजबूत मैनेजमेंट टीम और राजीव जैन की लीडरशिप से कंपनी को शॉर्ट टर्म में कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement