facebookmetapixel
Advertisement
क्यों अटक जाता है हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? पॉलिसी लेते समय जान लें ये 4 जरूरी बातें8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp ठगी, फर्जी सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर कर्मचारियों को फंसा रहे ठगAI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटर

JSW की एक और कंपनी लिस्टिंग के लिए तैयार, JSW Infrastructure ला रहा IPO, निवेश का बढ़िया मौका

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 10:17 AM IST
JSW Energy

JSW Infrastructure IPO: मार्केट में JSW ग्रुप की एक और कंपनी लिस्ट होने के लिए तैयार है। समूह की ही JSW Infrastructure अपना आईपीओ बाजार में लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। दायर किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, इस आईपीओ के तहत 2800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो सकते हैं।

इसके जरिए जुटाए गए 880 करोड़ रुपये का इस्तेमाल यह अपनी सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू धरमतर पोर्ट का कर्ज चुकाने और जेएसडब्ल्यू जयगढ़ पोर्ट में निवेश के लिए करेगी।

कंपनी ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरों की बिक्री नहीं करेगी। जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए जो पैसे जुटाए जाएंगे उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। इन पैसों से और निवेश करने की भी कंपनी की योजना है।

समूह के कौन- कौन से शेयर लिस्टेड हैं
अब जेएसडब्ल्यू ग्रुप के लिस्टेड शेयरों की बात करें तो इसकी हेक्सा ट्रेडेक्स, जिंदल शॉ, जिंदल स्टील, जिंदल इंफ्रा लॉजिस्टिक्स, जिंदल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, नालवा सन्स इनवेस्टमेंट्स और शालीमार पेंट्स मार्केट में लिस्ट हैं।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement