facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियम

वैकल्पिक निवेश फंडों ने दिसंबर में किया बेहतर प्रदर्शन

Advertisement

वैकल्पिक निवेश फंडों ने दिसंबर में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले कमजोर रहा

Last Updated- January 17, 2024 | 10:10 PM IST
Fund

वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) ने उन फंडों के मुकाबले दिसंबर में बेहतर प्रदर्शन किया जिनमें निवेशक किसी भी समय बिकवाली कर सकते हैं। पीएमएसबाजार के आंकड़े के अनुसार, क्लोज-एंडेड योजनाओं का प्रतिफल दिसंबर में 5.62 प्रतिशत रहा। वहीं ओपन-एंडेड योजनाओं के लिए प्रतिफल 3.91 प्रतिशत था। बीएसई के सेंसेक्स और निफ्टी-50 सूचकांकों, दोनों ने दिसंबर में नए ऊंचे स्तर बनाए।

विश्लेषकों ने कैटेगरी-3 एआईएफ के लिए दिसंबर के मासिक प्रतिफल पर विचार किया है। इसमें लॉन्ग-ऑनली फंड समेत विभिन्न योजनाओं पर विचार किया गया, जो तेजी के बाजार में निवेश करती हैं और लॉन्ग-शॉर्ट फंडों (जो बाजार के किसी भी दिशा में जाने पर निवेश दांव लगा सकते हैं) की गणना की गई।

एआईएफ 1 करोड़ रुपये के न्यूनतम निवेश वालों के लिए एक प्रमुख निवेश विकल्प है। इसमें तीन श्रेणियां हैं। पहली श्रेणी सेबी के नियमों के अनुसार स्टार्टअप, सामाजिक उद्यमों, छोटे व्यवसायों और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करती है।

कैटेगरी-2 फंसे कर्ज से जुड़ी परिसंपत्तियों में निवेश करती है। कैटेगरी-3 में हेज फंड शामिल हैं जो शेयर बाजार को मात देने के लिए खास रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं।

लॉन्ग-शॉर्ट फंडों का प्रतिफल 1.44 प्रतिशत के साथ अन्य फंड कैटेगरी के मुकाबले कमजोर रहा। भले ही लॉन्ग-ऑनली फंडों ने 5.62 प्रतिशत प्रतिफल के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले इनका प्रदर्शन कमजोर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, कई हेज फंड रिटर्न प्रदान करने का प्रयास करते हैं जो मुख्य सूचकांक के समान अस्थिरता से जुड़े नहीं होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप तेजी के बाजार के दौरान उनका खराब प्रदर्शन हो सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिटेल इकाई आईसीआईसीआईडायरेक्ट की 29 दिसंबर की रिपोर्ट ‘मार्केट स्ट्रेटेजी 2024’ के अनुसार मजबूत जीडीपी वृद्धि और अन्य सकारात्मक बदलावें के बीच बाजार परिवेश आशाजनक बना हुआ है।

इसमें कहा गया है, ‘घरेलू तौर पर लगातार कॉरपोरेट आय वृद्धि, मजबूत जीडीपी वृद्धि, कमजोर जिंस कीमतों के साथ साथ वैश्विक तौर पर संभावित दर कटौती जैसे सकारात्मक बदलाव देखे गए हैं। इस तरह से, भविष्य में नकारात्मक की तुलना में ज्यादा सकारात्मक घटनाक्रम देखे जा सकते हैं।’

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement