facebookmetapixel
Advertisement
MSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकार

AIF के निवेश के वादे पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

इस निवेश को पारंपरिक निवेश विकल्पों की तुलना में अधिक रिटर्न की चाहत रखने वाले धनाढ्य निवेशकों की बढ़ती मांग से बल मिला।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:26 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) की निवेश प्रतिबद्धताएं पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई हैं। इस निवेश को पारंपरिक निवेश विकल्पों की तुलना में अधिक रिटर्न की चाहत रखने वाले धनाढ्य निवेशकों की बढ़ती मांग से बल मिला। यह एक तिमाही पहले के मुकाबले 13.6 फीसदी और एक साल पहले के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक एआईएफ ने करीब 4.3 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिनमें से 3.1 लाख करोड़ रुपये श्रेणी 2 एआईएफ में हैं। श्रेणी 2 एआईएफ ऋण और इक्विटी दोनों में निवेश करते हैं। एआईएफ धनाढ्य निवेशकों के लिए न्यूनतम 1 करोड़ रुपये के आकार के साथ एकीकृत निवेश योजना है। बजट 2023 में डेट म्युचुअल फंड और मार्केट-लिंक्ड डिबेंचर के कराधान में बदलाव के बाद वैकल्पिक निवेश फंडों का आकर्षण बढ़ा है।

पिछले साल एआईएफ उद्योग में भी नियामकीय बदलाव किए गए थे। इनमें सीमा से अधिक फंडों का डीमटेरियलाइजेशन, शुल्क संरचना में सुधार, बेंचमार्किंग, मूल्यांकन मानदंड आदि शामिल हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि बैकों और गैर बैकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) के निवेश पर भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिबंधों का असर एआईएफ पर देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement