facebookmetapixel
Advertisement
रियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेल

नॉर्जेज बैंक के कदम के बाद अदाणी पोर्ट्स के शेयर स्थिर

Advertisement

नॉर्वेजिन फंड ने कंपनी का शेयर अक्टूबर के मध्य में खरीदना शुरू किया और पिछले छह महीने में यानी अप्रैल में पूरी तरह निकलने तक अपनी पहली खरीद पर करीब 70 फीसदी की कमाई की।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:20 PM IST
Adani Ports की मदद कर रही सरकार, कांग्रेस ने जेपीसी जांच की मांग फिर उठाई Government is helping Adani Ports, Congress again raised the demand for JPC investigation

अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड के शेयर बेचने के नॉर्जेज बैंक फैसले के एक दिन बाद कंपनी का शेयर आज 1,336 रुपये पर स्थिर बंद हुआ।

अपने फैसले के लिए नॉर्जेज ने म्यांमार के एक बंदरगाह में अदाणी के निवेश का उदाहरण दिया है। कंपनी के एक सूत्र ने कहा, अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड ने पिछले साल मई में म्यांमार की पूरी संपत्ति बेच दी थी और अब इस परिसंपत्ति के मामले में कोई खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि इस बंदरगाह को लेकर चिंता जताए जाने के बाद वह पहले ही इससे पूरी तरह निकल चुकी है।

नॉर्वेजिन फंड ने कंपनी का शेयर अक्टूबर के मध्य में खरीदना शुरू किया और पिछले छह महीने में यानी अप्रैल में पूरी तरह निकलने तक अपनी पहली खरीद पर करीब 70 फीसदी की कमाई की। सूत्र ने कहा, म्यांमार की परिसंपत्ति को लेकर उसने कंपनी से संपर्क नहीं किया।

नॉर्जेज बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट पहले अन्य भारतीय कंपनियों से निकल चुकी है और इसके लिए अन्य तरह की चिंता सामने रखी थी। अप्रैल में वह गेल इं​डिया से निकली और वहां भी ऐसी ही चिंता का हवाला दिया। जनवरी 2023 में उसने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी यह कहते हुए बेच दी कि उसने सैन्य विवाद में हथियारों की बिक्री की है।

बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े वेल्थ फंड गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (जीपीएफजी) ने कहा कि उसने एपीएसईजेड लको अपने निवेश आउटलुक से दूर रखा है और यहां भी म्यांमार की परिसंपत्ति पिछले साल बेचने से जुड़ी चिंता सामने रखी थी।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement