facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

म्युचुअल फंड निवेशकों में महिलाओं की भागीदारी 20 फीसदी

Last Updated- April 14, 2023 | 11:39 PM IST
Banking Stocks

म्युचुअल फंड (एमएफ) उद्योग में महिला निवेशकों की संख्या कुल निवेशकों में 20 प्रतिशत है।

भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (एम्फी) द्वारा साझा किए गए अतिरिक्त आंकड़े से पता चलता है कि स्थायी खाता संख्या (पैन) के आधार पर महिला निवेशकों की संख्या दिसंबर 2019 के 46 लाख से बढ़कर दिसंबर 2022 में 74 लाख पर पहुंच गई।

दिलचस्प तथ्य यह है कि 18-24 वर्ष उम्र वर्ग की महिला निवेशकों की संख्या समान अव​धि में चार गुना तक बढ़ी है।

पिछले तीन साल में, बी-30, और टी-30 शहरों से महिला निवेशकों की संख्या में 13-13 लाख का इजाफा हुआ है। एम्फी ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के वर्षों के दौरान महिला निवेशकों की संख्या में भारी तेजी आई। जहां 25-35 वर्ष उम्र निवेशक संख्या 2.3 गुना से ज्यादा बढ़ी, वहीं बड़ा योगदान 45 साल से अ​धिक उम्र वर्ग की महिलाओं का रहा। कुल महिला निवेशकों में इनकी भागीदारी 38 प्रतिशत से ऊपर रही।

वित्तीय सलाहकारों का मानना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि कुल महिला निवेशकों में से कितनी महिलाएं स्वयं के निवेश का प्रबंधन करने में सफल रही हैं। उनका मानना है कि ऐसे निवेश का बड़ा हिस्सा परिवार में पुरुष सदस्यों द्वारा कर बचत या अन्य मकसद के लिए पारंपरिक तौर पर प्रबं​धित किया जाता है।

First Published - April 14, 2023 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट