facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीत

आरईसी के आईपीओ पर 19 फीसदी का प्रीमियम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की सरकारी कंपनी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) का शेयर बुधवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 19 फीसदी प्रीमियम के साथ 125 रुपये और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 23.7 फीसदी के प्रीमियम के साथ 129.90 रुपये पर सूचीबध्द हुआ।


कंपनी का जारी मूल्य 105 रुपये था। हालांकि, कारोबार शुरू करने के साथ ही इसके शेयर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।


शेयर बाजार में इसके शेयर का अधिकतम स्तर 129.9 रुपये और न्यूनतम स्तर 119.9 रुपये तक रहा। एनएसई में आरईसी के कुल 56.71 मिलियन शेयर हैं।


आरईसी ने 1561.2 लाख शेयर के साथ बाजार में कदम रखा था। इसका मूल्य दायरा 90 रुपये से 105 रुपये के बीच था। इश्यू को 28 गुना अधिक अनुदान मिला था।


इश्यू जारी होने के बाद अब कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 81.82 फीसदी रह गई है। शेयर में अधिकतम 128.4 रुपये तक का उछाल देखा गया।


कंपनी के सारे शेयरों की खरीद से साफ है कि निवेशकों का भरोसा बिजली सेक्टर पर बरकरार है।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement