facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

सुप्रिया ने विकसित की मुंह का कैंसर का पता लगाने वाली किट

Advertisement

सुप्रिया लाइफसाइंस ने मुख कैंसर का पता लगाने वाली किट के लिए वैश्विक बाजार में 2% हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा

Last Updated- October 23, 2023 | 9:45 PM IST
Cancer Detection

एपीआई विनिर्माण करने वाली मुंबई की कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंस ने मुख कैंसर का पता लगाने वाली किट – क्विकब्लू देश में विकसित करने के लिए भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के साथ गठजोड़ किया है। सुप्रिया लाइफसाइंस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी का लक्ष्य वैश्विक बाजार में एक से दो प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है।

क्विकब्लू ओरल किट को मुख कैंसर का तेजी से पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें व्यापक प्रीक्लिनिकल और क्लिनिकल परीक्षणों की जरूरत समाप्त हो जाती है। यह घटनाक्रम सुप्रिया लाइफसाइंस के विशिष्ट उत्पाद और वैश्विक अनुबंध विकास और विनिर्माण संगठन (सीडीएमओ) कंपनी बनने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

मुख कैंसर का पता लगाने वाली यह किट बायोप्सी जैसे मौजूदा पारंपरिक तरीकों का तीव्र विकल्प प्रदान करती है तथा इसका उद्देश्य और अधिक किफायती तथा संवेदनशील डिटेक्टर बनना है। इस क्षेत्र का वैश्विक बाजार अनुमानित रूप से 21.5 अरब डॉलर का है। सुप्रिया लाइफसाइंस इस बाजार में एक से दो प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है।

सुप्रिया लाइफसाइंस के चेयरमैन सतीश वाघ ने कहा कि क्विकब्लू ओरल किट मुख कैंसर का पता लगाने की लागत काफी कम कर सकती है।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement