facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

JioHotstar का धमाका: सिर्फ 3.5 महीने में मिले 28 करोड़ ग्राहक, नेटफ्लिक्स के लगभग करीब

Advertisement

नेटफ्लिक्स के पास सबसे ज्यादा 30 करोड़ उपभोक्ता हैं। 

Last Updated- May 27, 2025 | 10:45 PM IST
JioHotstar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी जियोस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ हो गई है। इसी साल फरवरी में शुरू हुई जियोहॉटस्टार इस उपलब्धि के साथ अमेरिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के काफी करीब पहुंच गई है। नेटफ्लिक्स के पास सबसे ज्यादा 30 करोड़ उपभोक्ता हैं। 

वित्तीय नतीजों पर चर्चा के लिए अप्रैल में हुई बैठक में जियोस्टार के मुख्य कार्याधिकारी केविन वाज ने कहा था, ‘भुगतान करके सेवा लेने वाले हमारे ग्राहकों की संख्या महज साढ़े तीन महीने में 28 करोड़ पहुंच गई है। इस मामले में हम नेटफ्लिक्स के काफी करीब पहुंच गए हैं, जिसके ग्राहक हमसे ज्यादा हैं मगर वह आंकड़ा दुनिया भर के ग्राहकों का है।’

तीसरे स्थान पर एमजॉन प्राइम वीडियो है, जिसके 20 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं (कुछ देशों में प्राइम सदस्यों को प्राइम वीडियो सेवा मिलती है मगर कुछ देशों में यह सेवा प्राइम सदस्यता में शामिल नहीं होती बल्कि अलग से लेनी होती है)। अप्रैल में ही मीडिया पार्टनर्स एशिया इनसाइट्स ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा था कि मई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट का फाइनल मैच होन से पहले ही जियोहॉटस्टार के ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ हो सकती है। अब यह मैच 3 जून को होगा। जियोहॉटस्टार को ई-मेल लिखकर पूछा गया कि उसके ग्राहक कब तक नेटफ्लिक्स के ग्राहकों से ज्यादा हो जाएंगे तो कोई जवाब नहीं आया।

नेटफ्लिक्स को प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार से अलग करने वाली बात विज्ञापनों का प्रसारण है। जियोहॉटस्टार पर पहले ही विज्ञापन आ रहे हैं और अब प्राइम वीडियो ने भी कह दिया है कि 17 जून से वह अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ विज्ञापन दिखाएगी। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार का साझा प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार जब शुरू हुआ था तो इसके करीब 5 करोड़ ग्राहक थे, जो अप्रैल में 20 करोड़ से अधिक हो गए। जियोहॉटस्टार के ग्राहक बढ़ाने में आईपीएल का बड़ा योगदान रहा है। इस साल की शुरुआत से ही जियोहॉटस्टार के ग्राहक बढ़ते जा रहे हैं। उसकी वजह वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी, एचबीओ, एनबीसी यूनिवर्सल की पीकॉक, डिज्नी और पैरामाउंट की सामग्री उपलब्ध होना ही नहीं है। इस प्लेटफॉर्म ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल और आईपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंटों के कारण भी ग्राहकों की संख्या खूब बढ़ाई है।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement