facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड का 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 4:25 PM IST
CUET-UG 2023 exam

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज, 23 मई, 2023 को JAC 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार JAC की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in पर झारखंड बोर्ड के नतीजे देख सकते हैं।

JAC कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। कक्षा 12 में राज्यभर के 74,679 स्टूडेंड ने  रजिस्टर किया। उनमें से 73,833 परीक्षा देने आए और 60,134 पास हुए। इस तरह से 12वीं कक्षा में 81.45 फीसदी स्टूडेंट पास हुए।

बात करें 10वीं कक्षा की, तो 4,33,643 स्टूडेंट ने रजिस्टर किया, 4,27,294 परीक्षा देने आए और 4,07,559 पास हुए। इस तरह से कुल 95.38 फीसदी छात्र पास हुए। बात करें डिविजन की, तो 66.23% फर्स्ट डिविजन आए, 31.05% सेकंड डिविजन आए, 2.72% थर्ड डिविजन पास हुए।

10वीं में लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे

10वीं कक्षा में जहां 95.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.19 रहा।

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • आप बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
  • होम पेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें, जन्म की तारीख डालें और लॉग इन करें।
  • आप अपनी मार्कशीट देख पाएंगे और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले पाएंगे।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement