facebookmetapixel
Advertisement
IPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेज

गुरु बढ़े, शिष्य घटे: शिक्षा व्यवस्था में बदला परिदृश्य, शिक्षक 1 करोड़ पार, मगर छात्रों की संख्या 2 करोड़ घटी

Advertisement

शिक्षकों की संख्या बढ़ी और निजी स्कूलों का हिस्सा मजबूत हुआ, लेकिन नामांकन घटने और कमजोर छात्र-शिक्षक अनुपात ने शिक्षा प्रणाली की चुनौतियां उजागर

Last Updated- September 05, 2025 | 11:15 PM IST
Students
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हर साल 5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस केवल महान गुरुओं को याद करने और मौजूदा बेहतरीन अध्यापकों का सम्मान करने का ही दिन नहीं है, यह देश में स्कूलों, शिक्षा और इस पूरी व्यवस्था को चलाने वालों की स्थिति पर विचार करने का भी मौका होता है। ताजा आंकड़े 3 स्पष्ट पैटर्न दिखाते हैं- निजी स्कूलों में शिक्षकों की अनुपातिक हिस्सेदारी बढ़ रही है, लेकिन आधे से अधिक अभी भी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत हैं। स्कूलों में छात्रों का नामांकन लगातार गिर रहा है। हालांकि हाल के वर्षों में छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार हुआ है, फिर भी यह अधिकांश वैश्विक मानकों से पीछे है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में 50.9 प्रतिशत शिक्षक सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर निजी क्षेत्र आता है, जहां लगभग 40 प्रतिशत शिक्षक काम कर रहे हैं। जबकि शिक्षकों की कुल संख्या वित्त वर्ष 2020 में 96.9 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 1.01 करोड़ हो गई, लेकिन यह वृद्धि ज्यादातर निजी स्कूलों में दर्ज की गई है।

शिक्षक बढ़े लेकिन छात्र घटे

स्कूली शिक्षा व्यवस्था में शिक्षण कार्यबल का तो विस्तार हुआ है, लेकिन छात्र आधार घटा है। स्कूलों में छात्रों का नामांकन 2019-20 में 26.5 करोड़ से गिरकर 2024-25 में 24.7 करोड़ दर्ज किया गया। यानी दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में लगभग 1.8 करोड़ की गिरावट आई है। कोविड महामारी के दौरान 2020-21 में छात्रों का नामांकन बहुत तेजी से गिरा था, लेकिन हालात सुधरने के बाद भी स्कूलों में छात्रों की संख्या नहीं बढ़ी। इसके उलट पिछले तीन वर्षों से लगातार नामांकन में गिरावट देखी जा रही है।

छात्र-शिक्षक अनुपात अधिक

छात्रों की संख्या लगातार कम होने बावजूद 2022 में देश में छात्र-शिक्षक अनुपात अधिकांश विकसित और घनी आबादी वाले देशों की तुलना में ज्यादा दर्ज किया गया था। देश का प्राथमिक स्तर पर छात्र और शिक्षकों का अनुपात 23 था।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement