facebookmetapixel
अगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोर

100% नौकरी का वादा करने वाले कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, सरकार ने तैयार किया मसौदा

ये दिशानिर्देश सभी कोचिंग संस्थानों पर लागू होंगे, चाहे वे ऑनलाइन पढ़ाते हैं, या क्लास रूम में। इसके दायरे में हर प्रारूप और माध्यम से दिए जाने वाले विज्ञापन आएंगे।

Last Updated- January 09, 2024 | 11:01 PM IST
कोचिंग सेंटरों पर ​शिकंजा कसने कानून बनाएगी दिल्ली सरकार Delhi Coaching institute regulation act: Delhi government will make a law to tighten the noose on coaching centers

देश में कोचिंग संस्थानों की ओर से लगातार प्रकाशित किए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि संस्थान अपने विज्ञापनों में नौकरी मिलने की 100 प्रतिशत गारंटी के दावे नहीं कर सकते हैं।

उपभोक्ता मामलों के सचिव और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के मुख्य आयुक्त रोहित कुमार सिंह ने कोचिंग उद्योग के हिस्सेदारों से मुलाकात कर इसके लिए मसौदा दिशानिर्देशों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘कोचिंग सेक्टर में भ्रामक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के मकसद से दिशानिर्देश तैयार करने के लिए बनी समिति की 8 जनवरी को पहली बैठक हुई। समिति ने मसौदा दिशानिर्देशों पर चर्चा की।’

ये दिशानिर्देश सभी कोचिंग संस्थानों पर लागू होंगे, चाहे वे ऑनलाइन पढ़ाते हैं, या क्लास रूम में। इसके दायरे में हर प्रारूप और माध्यम से दिए जाने वाले विज्ञापन आएंगे।

First Published - January 9, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट