facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दुनियाभर में बढ़ी बॉन्ड यील्ड की चिंता, भारत पर भी बढ़ सकता है दबावमाइक्रोफाइनैंस से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, साहूकारों पर निर्भरता घटीUPI पर MDR लगाने की जरूरत नहीं, मुफ्त डिजिटल भुगतान के फायदे ज्यादादमदार एफसीएनआर (बी) जमाओं ने बढ़ाई बैंकों की ताकत, बैंक शेयरों में आया उछालगिफ्ट सिटी में फंड मैनेजमेंट का दायरा बढ़ा, निवेश प्रतिबद्धता 45 अरब डॉलर के पारसेबी का डीमैट 2.0 प्लान: अगले हफ्ते आएगा देश का पहला टोकनाइज्ड बॉन्डनीलेकणि समिति परीक्षा से आगे पूरे शिक्षा तंत्र और AI पर करे विचार: एन.के. सिंहमायावती का बड़ा ऐलान: अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, गठबंधन से किया किनाराधारावी के बाद मोतीलाल नगर का रीडेवलपमेंट, अदाणी ग्रुप लगाएगा ₹1 लाख करोड़इजरायल में भारतीय मजदूरों की बढ़ी डिमांड, ₹2 लाख तक सैलरी का मौका

DU में आगामी शैक्षणिक वर्ष से CUET के माध्यम से मिलेगा PhD में एडमिशन

Advertisement

ऐसा पहली बार होगा कि विश्वविद्यालय छात्रों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बजाय एक साझा परीक्षा के माध्यम से PhD कार्यक्रमों में दाखिला देगा।

Last Updated- June 10, 2023 | 10:48 AM IST
Delhi University, DUSU Election Result

दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक वर्ष से PhD कार्यक्रमों में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

ऐसा पहली बार होगा कि विश्वविद्यालय छात्रों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बजाय एक साझा परीक्षा के माध्यम से PhD कार्यक्रमों में दाखिला देगा। कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया, जहां पांच साल के LLB कार्यक्रम सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, ‘शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं PhD कार्यक्रमों में दाखिले से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श के बाद अकादमिक परिषद की स्थायी समिति की सिफारिश के अनुसार CUET (PhD)- 2023 के आधार पर PhD में दाखिला दिया जाएगा।’

Advertisement
First Published - June 10, 2023 | 10:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement