facebookmetapixel
सिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भाव

DU Admission 2023: गैप ईयर स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, CUET टेस्ट देकर ले सकते हैं DU में एडमिशन

DU में सभी एडमिशन CUET 2023 में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किए जाएंगे

Last Updated- February 20, 2023 | 1:50 PM IST
Delhi University, DUSU Election Result

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ऐकडेमिक सेशन 2023-24 के लिए गैप ईयर स्टूडेंट्स को लेकर खबर जारी की है। जिसके बाद गैप ईयर के स्टूडेंट भी ऐकडेमिक सेशन 2023-24 में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि, इन स्टूडेंट्स को एडमिशन लेने के लिए CUET 2023 की परीक्षा देनी होगी।

DU की तरफ से कहा गया है कि जिन छात्रों ने गैप ईयर लिया है, उनके प्रवेश पर विचार किया जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक, DU के डीन हनीत गांधी ने कहा कि छात्र CUET 2023 स्कोर के जरिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

बता दें, ऐकडेमिक सेशन 2023-24 के लिए होने वाले DU में सभी एडमिशन CUET 2023 में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किए जाएंगे। यहां तक की स्पोर्ट्स, ईसीए जैसी सीटों पर एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को भी CUET परीक्षा देनी होगी।

कैसे करें एडमिशन के लिए अप्लाई?

स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए DU ने अपनी वेबसाइट admission.uod.ac.in लॉन्च कर दी है। जिस पर स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई करने के साथ-साथ, एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं।

बता दें, DU ने साल 2022 में भी CUET के जरिए Under Graduate और Post Graduate कोर्स में एडमिशन लिए थे। इस साल भी CUET परीक्षा समाप्त होने और रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय एक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। जिसके जरिए एडमिशन किए जाएंगे।

कब होगी CUET 2023 परीक्षा?

CUET UG 2023 परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित की जाएंगी। बता दें, जो स्टूडेंस्ट CUET 2023 देना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च तक खुला है।

First Published - February 20, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट