facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

सत्यम की याचिका पर सुनवाई आज

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:11 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के संस्थापक बी. रामालिंगा राजू, उनके भाई बी. रामा राजू और कंपनी के प्रमुख वित्तीय अधिकारी वाल्दमनी श्रीनिवास के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं पर आज हैदराबाद के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष सुनवाई की जायेगी।
इनमें से एक याचिका भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) ने दायर की है, जिसमें न्यायालय से रामालिंगा राजू से पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई है।
रामालिंगा राजू के वकील ने कहा कि सेबी अध्यक्ष ने उनके मुवक्किल के बारे में कोई समन जारी नहीं किया है। दूसरी याचिका पुलिस ने दायर की है, जिसमें राजू के भाई से पूछताछ करने के लिए उन्हें हिरासत में लेने की बात कही गई है।
इसके अलावा यह खबर भी आई कि सत्यम के बड़े अधिकारी पूछताछ से बचने के लिए देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि यह सच नहीं है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि सत्यम सभी प्रकार की जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement