facebookmetapixel
Stock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूटBudget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटका

नए FTA और बिजली, भूमि की कम लागत बढ़ाएगी देश का निर्यातः PHDCCI रिपोर्ट

रिपोर्ट में नए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को समग्र बनाने का सुझाव देते हुए कहा गया है कि सेवा क्षेत्र में भारत को तुलनात्मक रूप से बढ़त होने से इन समझौते का विस्तार होगा और

Last Updated- November 23, 2023 | 4:51 PM IST
Govt Replaces ‘Certificate’ with ‘Proof’ in Rules of Origin Regulations
Representative Image

समग्र व्यापार समझौतों, पूंजी की लागत में कटौती, बिजली और भूमि सुधार जैसे उपायों से वर्ष 2030 तक भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात दो लाख करोड़ डॉलर तक ले जाने में मदद मिलेगी। एक उद्योग मंडल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की इस रिपोर्ट में निर्यात को बढ़ाने के लिए समुद्री उत्पादों, लौह अयस्क, कुछ रसायनों, दवाओं, कपास, एल्युमीनियम और टैंकर समेत 75 संभावित निर्यात उत्पादों के लिए योजनाएं लाने की भी सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘इन उत्पादों की पहचान नौ संभावनाशील क्षेत्रों से की गई है। ये उत्पाद लगभग 222 अरब डॉलर का योगदान देते हैं जो देश के कुल निर्यात का लगभग 50 प्रतिशत है। भारत वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर संभावनाओं की तलाश करते हुए इन वस्तुओं का निर्यात बढ़ा सकता है, क्योंकि वे वैश्विक निर्यात का केवल छह प्रतिशत हिस्सा हैं।’’

शोध रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का सेवा निर्यात पारंपरिक रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप में केंद्रित रहा है लेकिन एशिया, अफ्रीका और लातिनी अमेरिका जैसे महाद्वीप भी वृद्धि की व्यापक संभावनाएं समेटे हुए हैं। रिपोर्ट में नए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को समग्र बनाने का सुझाव देते हुए कहा गया है कि सेवा क्षेत्र में भारत को तुलनात्मक रूप से बढ़त होने से इन समझौते का विस्तार होगा और इनमें विविधता भी आएगी। ऐसे समझौते देश के प्रतिस्पर्धी सेवा क्षेत्र के लिए अधिक संतुलित अवसर प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें : पेपर का इंपोर्ट पहली छमाही में 43% बढ़ा

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा प्रदान किए गए गतिशील नीतिगत परिवेश के अलावा वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जुड़ने के निर्यातकों के प्रयासों ने भी देश से होने वाले निर्यात को बढ़ाने का काम किया है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक, रेपो दर में कटौती से उधारी की दरों में कमी आएगी जो कारोबार क्षेत्र की पूंजी लागत को कम करेगा और घरेलू मांग में वृद्धि होगी। ऐसा होने पर घरेलू बाजार में उत्पादकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यातकों की प्रतिस्पर्द्धा क्षमता बढ़ेगी।

रिपोर्ट में सरकार को मानव संसाधन के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव भी दिया गया है। इसमें सरकार की तरफ से पिछले कुछ वर्षों में बिजली की लागत में कटौती और भूमि अधिग्रहण की दिशा में किए गए सुधारों का जिक्र भी किया गया है।

First Published - November 23, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट