facebookmetapixel
Income Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षित

Jio financial Services के शेयरों की लिस्टिंग 28 अगस्त को, शेयरों का अलॉटमेंट हुआ पूरा

कंपनी के शेयरों का भाव 261.85 रुपए तय किया गया है। Jio financial Services के शेयर 10 अगस्त को शेयरहोल्डर्स के खातों में आ गए हैं।

Last Updated- August 11, 2023 | 9:13 AM IST
Jio

Jio financial Services Share Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग 28 अगस्त 2023 को होने वाली है। कंपनी के शेयरों का भाव 261.85 रुपए तय किया गया है। Jio financial Services के शेयर 10 अगस्त को शेयरहोल्डर्स के खातों में आ गए हैं।

जिन निवेशकों के पास पहले से RIL के शेयर थे उन्हें Jio financial Services के शेयर मुफ्त दिए गए हैं। यानि अगर किसी के पास 10 RIL के शेयर थे तो उसके डिमैट अकाउंट में अब Jio financial Services के 10 शेयर जुड़ गए हैं। इसके बाद ही अब शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है।

निफ्टी 50 और सेंसेक्स में शामिल 
Jio financial Services को पहले ही निफ्टी 50 और सेंसेक्स में शामिल कर लिया गया है। जब तक इसके शेयरों की इंडिपेंडेंट लिस्टिंग नहीं हो जाती तब तक इसके शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं होगा। 28 अगस्त को लिस्टिंग के बाद तीन दिन के भीतर इसे सभी सूचकांकों से हटा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Pyramid Technoplast IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इंडस्ट्रियल पैकेजिंग करने वाली कंपनी का आईपीओ

Jio financial Services के शेयरों का भाव 261.85 रुपए तय किया गया है। पिछले महीने यानि जुलाई 2023 में स्टॉक एक्सचेंज पर एक स्पेशल सेशन के जरिए जियो फाइनेंशियल के शेयरों का भाव डिस्कवर किया गया था। यह भाव ब्रोकरेज के अनुमान से ज्यादा है। ब्रोकरेज से 190 रुपए शेयर प्राइस रहने का अंदाजा लगाया था। जबकि रिलायंस के लिए Jio financial Services की एक्विजिशन कॉस्ट 133 रुपए है।

कितना है कंपनी का मार्केट कैप
Jio financial Services के शेयरों के मौजूदा भाव के मुताबिक, इसका मार्केट कैप 166 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसी के साथ रिलायंस की यह फाइनेंशियल कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी NBFC बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- TVS Supply Chain IPO: टीवीएस सप्लाई चेन के IPO का प्राइस बैंड तय, 10 को खुलकर 14 को होगा बंद

First Published - August 11, 2023 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट