facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

G20 के मद्देनजर दिल्ली के इस इलाके में बंद रहेगी डिलीवरी सर्विस, मेट्रो को लेकर भी आया अपडेट

वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्

Last Updated- September 04, 2023 | 4:25 PM IST
G20 may mark interoperability of DPIs as a long term goal

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023)के दौरान नयी दिल्ली जिले में दवाओं को छोड़कर सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर रोक रहेगी।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस. एस. यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जी20 को लेकर 25 अगस्त को पुलिस द्वारा जारी यातायात परामर्श में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आवश्यक सेवाओं के लिए होगी अनुमति

उन्होंने कहा, ‘‘आवश्यक सेवाएं जैसे डाक और चिकित्सा सेवाएं, मेडिकल जांच के लिए नमूना एकत्र करने की नयी दिल्ली में अनुमति होगी। जिले में वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं होगी लेकिन दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी।’’

उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर प्रभावित नहीं होंगी मेट्रो सेवाएं 

उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों का ‘सम्मान’ किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।’’

यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नयी दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी। हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।’’ जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने वाला है।

First Published - September 4, 2023 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट