facebookmetapixel
Advertisement
Physical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

फसल ऑनलाइन बेच सकेंगे किसान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:46 PM IST

किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें उपज की अच्छी कीमत दिलाने के लिए कई राज्य सरकारें वैकल्पिक प्लैटफॉर्म का इंतजाम करने जा रही है।


 राज्य सरकारें चाहती हैं कि किसान सीधे उपभोक्ता तक अपनी उपज पहुंचाएं और उन्हें अपने उत्पाद की बेहतर कीमत मिले। हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र सरकार ने फाइनैंशल टेक्नॉलजी व नैफेड द्वारा प्रवर्तित नैशनल स्पॉट एक्सचेंज (एनएसईएल) को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लाइसेंस दिया है।


राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तावित इस प्लैटफॉर्म का मकसद उत्पाद को ऑनलाइन बेचना है। तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान इस मॉडल को अपना सकते हैं। नए सिस्टम के तहत किसान अपने उत्पाद ऑनलाइन बेच सकते हैं।


 स्टॉक एक्सचेंज में जिस तरह विभिन्न कंपनियों के शेयर की कीमत स्क्रीन पर मौजूद होती है, ठीक उसी तरह इन उत्पादों की कीमतें भी स्क्रीन पर फ्लैश करेंगी। इस सिस्टम का मुख्य फायदा यह है कि किसान इसके लिए आश्वस्त रहेंगे कि उन्हें उत्पाद की अच्छी कीमतें मिलेंगी क्योंकि इस लेन-देन में कोई बिचौलिया नहीं होगा और यह सीधे खरीदार को बेचा जाएगा।


फिलहाल करीब सात-आठ ऐसे बिचौलिये हैं जो किसानों के उत्पाद को खरीदार तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में किसी उत्पाद की कुल कीमत का सिर्फ 25 फीसदी किसानों को मिल पाता है यानी खरीदार जितनी कीमत देता है उसका 25 फीसदी ही किसान तक पहुंच पाता है। एनएसईएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ अंजलि सिन्हा ने बताया कि प्रस्तावित ऑनलाइन सिस्टम से यह 80 फीसदी के स्तर पर पहुंच पाएगा।


इसका दूसरा फायदा ये है कि एनएसईएल के गोदामों को माल की डिलिवरी करने वाली रसीद के जरिए बैंक लोन लिया जा सकेगा। एनएसईएल ने इस बाबत करीब 18 प्राइवेट, पब्लिक और रीजनल बैंकों से समझौता किया है। समझौता इस बारे में है कि एक्सचेंज के सदस्यों को माल डिलिवरी की रसीद की बिना पर लोन मुहैया कराया जाए। एनएसईएल मई 2008 से अपना ऑपरेशन शुरू करेगा।


एक्सचेंज की स्थापना का शुरुआती खर्च करीब 50 करोड़ रुपये होगा जो मुख्य रूप से गोदामों की स्थापना और आईटी सिस्टम पर खर्च होगा। सिन्हा ने कहा कि नया सिस्टम न सिर्फ किसानों की जिंदगी बदलेगा बल्कि ग्रामीण भारत के चेहरे पर भी रौनक आएगी। ऑनलाइन ट्रेडिंग के अलावा एनएसईएल उत्पादों की क्लियरिंग, सेटलमेंट और राष्ट्रीय स्तर पर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।


 इंडिविजुअल किसान, साझेदारी फर्म, कॉरपोरेट कंपनियां, हिंदू अविभाजित परिवार, कोऑपरेटिव संस्था आदि एनएसईएल की सदस्य बन सकती हैं और ट्रेडिंग कर सकती हैं।तमिलनाडु किसान असोसिएशन के प्रेजिडेंट वी. के. मनिकंडन ने कहा – तिरुवेनमलाई, इरोड, तिरुनेलवेली और पेरियाकुलम के किसान एनएसईएल प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू करेंगे।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement