facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

ग्राहकों की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित: एनपीसीआई

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:02 AM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने आज कहा है कि वह आईटी संबंधी ढांचे, इनसे सृजित होने वाली जानकारी और इन सूचनाओं तक पहुंचने वाले डिजिटल पहचानों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है। 
भुगतान सेवा प्रदाता ने एक विस्तृत वक्तव्य में कहा, ‘एनपीसीआई में विवरणों की निजता को बरकरार रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और हम अपने सभी ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि हमारे स्तर पर विश्लेषित होने वाले डेटा पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति तक इसकी पहुंच नहीं है।’ 
यह वक्तव्य समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से दी गई उस खबर के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि एक सरकारी ऑडिट में एनपीसीआई की प्रणाली में 40 से अधिक सुरक्षा संबंधी त्रुटियों का पता चला जिनमें से कई नाजुक और अति जोखिम वाली श्रेणी के थे।  एनपीसीआई ने अपने वक्तव्य में कहा है, ‘एनपीसीआई ने एनसीएससी को उच्च स्तर की पहुंच मुहैया कराई थी जो कि सामान्यतया नियमित कार्यकलापों के दौरान किसी भी साझेदार को उपलब्ध नहीं कराई जाती है, ताकि साइबर प्रतिरक्षा को दुरुस्त रखा जा सके। मैं एनपीसीआई के शीर्ष नेतृत्व और उनके सीआईएसओ (मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी) को वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ ढांचा के साथ मजबूत साइबर सुरक्षा व्यवस्था की संस्कृति अपनाने के लिए अभिवादन करना चाहता हूं।’

Advertisement
First Published - August 1, 2020 | 1:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement