facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Chavda Infra IPO: 12 सितंबर को आ रहा है Chavda Infra का IPO, जानिए कितना है प्राइस बैंड

Advertisement

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 27 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए खर्च करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल अन्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Last Updated- September 06, 2023 | 5:10 PM IST
Mamata Machinery IPO

Chavda Infra IPO Date: गुजरात की सिविल निर्माण कंपनी चावडा इन्फ्रा लिमिटेड ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Chavda Infra IPO) के लिए प्राइस बैंड 60-65 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, उसका आईपीओ 12 सितंबर को खुलकर 14 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 11 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।

कहां लिस्ट होंगे चावड़ा इंफ़्रा के शेयर

कंपनी के शेयरों को लघु एवं मझोले उद्यमों के मंच एनएसई इमर्ज पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ के तहत ‘बुक-बिल्डिंग मार्ग’ से 10 रुपये अंकित मूल्य के 66.56 लाख के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

आईपीओ से मिलने वाली राशि का कहां होगा इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 27 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए खर्च करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल अन्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

चावड़ा इंफ़्रा के बारे में

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में ऑपरेशंस से 161.89 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 109.82 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 में 91.24 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 12.05 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 के 5.21 करोड़ रुपये से दोगुना से भी ज्यादा है।

कंपनी के बयान के अनुसार, चावड़ा इंफ्रा ने 670.99 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 100 से अधिक परियोजनाओं को पूरा किया है। इनमें अहमदाबाद भर में आवासीय परियोजनाएं जैसे स्ट्राफ्ट लक्सुरिया, शिवालिक पार्कव्यू और शिवालिक शारदा हार्मनी शामिल हैं।

2012 में महेश गुणवंतीलाल चावड़ा द्वारा स्थापित, कंपनी की सेवाएँ निर्माण प्रक्रिया से लेकर योजना और डिजाइनिंग से लेकर निर्माण और निर्माण के बाद की गतिविधियों तक फैली हुई हैं।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement