facebookmetapixel
Advertisement
क्यों अटक जाता है हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? पॉलिसी लेते समय जान लें ये 4 जरूरी बातें8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp ठगी, फर्जी सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर कर्मचारियों को फंसा रहे ठगAI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटर

क्या आपको भी WhatsApp पर +84, +62, +60 से कॉल या मैसेज आ रहे हैं?

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 6:57 PM IST
Are you also getting calls or messages from +84, +62, +60 on WhatsApp?

वॉट्सऐप (WhatsApp) एक बार फिर से खबरों में है। दरअसल, वॉट्सऐप पर एक नए तरह का स्कैम करके लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। वॉट्सऐप जिसमें 2 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं, वह एक बार फिर से स्कैमर्स का टारगेट बन गया है। हाल फिलहाल में कई लोगों ने ट्विटर पर बताया है कि वे +84, +62, +60 इंटरनेशनल नंबरों से आजकल कॉल रिसीव कर रहे हैं।

आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर इन नंबरों से कॉल या मैसेज आपको आते हैं, तो उन्हें आप रिपोर्ट करें और ब्लॉक कर दें। साथ ही ध्यान रखें कि जो भी लिंक ये यूजर आपको भेजें उनमें गलती से भी क्लिक न करें क्योंकि उनमें कोई वायरस हो सकता है जो आपके पैसों या डेटा को चुरा सकता है।

ज्यादातर ये स्कैमर जॉब देने का झांसा देते हुए यूजर्स को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई वॉट्सऐप पर जॉब ऑफर कर रहा हो, तो उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही उसके द्वारा दी गई लिंक को क्लिक करें।

वॉट्सऐप पर किसी को ब्लॉक या रिपोर्ट कैसे करें?

स्टेप 1: अपना वॉट्सऐप खोलें, More options पर क्लिक करें और Settings पर जाएं

स्टेप 2: अब Privacy पर टैप करें, Blocked contacts पर जाएं

स्टेप 3: अब केवल Add बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब उस नंबर को सर्च करें और सेलेक्ट करते हुए ब्लॉक कर दें।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement