facebookmetapixel
दावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को कमजोर कर सकता है

श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा वर्ल्ड बैंक

देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी

Last Updated- June 29, 2023 | 5:02 PM IST
India seeks $55 million from World Bank pandemic fund

विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी और आर्थिक मुश्किलों ने लोगों को पूरे देश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था।

विश्व बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बुधवार को श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी। इसमें से 50 करोड़ डॉलर बजटीय सहयोग के लिए जबकि 20 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वीकृत किये गये हैं।

मार्च में आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) प्रदान करने का समझौता होने के बाद श्रीलंका के लिए यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। मुद्रा कोष ने मार्च में श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी थी।

First Published - June 29, 2023 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट