facebookmetapixel
Advertisement
WhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3,000 तक का टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्यDixon-Vivo JV को सरकार की मंजूरी! भारत में मिलकर बनाएंगे स्मार्टफोन, शेयर में आई जोरदार तेजीHDFC ERGO का बड़ा प्लान! मार्केट शेयर नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर दांव; हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पर रहेगा फोकस

US debt ceiling crisis: ऋण सीमा पर मतदान का दिन नजदीक आने के बीच बाइडन ने सांसदों से समर्थन मांगा

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 12:07 PM IST
Joe Biden

US Debt Ceiling Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ऋण सीमा तय करने के लिए प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी के साथ बातचीत के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है। गौरतलब है कि बाइडन और मैकार्थी के बीच देश की ऋण सीमा बढ़ाने को लेकर रविवार को अंतिम सहमति बन गई है। कई कट्टर रूढ़िवादी इस समझौते की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि सरकार अपने खर्च में कटौती करे।

बाइडन ने ‘मेमोरियल डे’ की छुट्टी का कुछ समय सांसदों को फोन कर समर्थन जुटाने के लिए इस्तेमाल किया। बाइडन ने सोमवार को वाशिंगटन से डेलावेयर स्थित अपने घर के लिए रवाना होने के बाद संवाददाता से कहा, ‘मैं इसके बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं… मैंने कई सदस्यों से बात की है।’

इसबीच मंगलवार को अमेरिकी संसद की ‘हाउस रूल्स कमेटी’ इस पैकेज पर विचार करेगी और बुधवार को मतदान के लिए इसे पूर्ण सदन में भेजेगी। बाइडन और मैकार्थी संघीय खर्च को सीमित करने और अमेरिका को संभावित चूक से बचाने के लिए ‘समझौते’ पर तैयार हो गए हैं।

हालांकि, इस समझौते तक पहुंचने के लिए जो रियायतें या शर्तें तय की गई हैं, उससे डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पक्षों के नाराज होने का खतरा है। वार्ताकारों ने रिपब्लिकन की खाद्य टिकट के प्राप्तकर्ताओं के लिए काम की बढ़ती जरूरतों पर सहमति जताई है, जिसपर डेमोक्रेट ने हंगामा खड़ा किया है। पांच जून की समयसीमा से पहले संसद की मंजूरी के लिए दोनों पक्षों का इस समझौते पर सहमत होना जरूरी है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 12:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement