facebookmetapixel
Advertisement
Red Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौन

अमेरिका ने जॉर्डन में ड्रोन हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया

Advertisement

अमेरिका के तेहरान को जिम्मेदार ठहराये जाने के बाद ईरान ने बुधवार को इस्लामिक गणराज्य पर किसी भी अमेरिकी हमले का ‘‘निर्णायक जवाब’’ देने की धमकी दी।

Last Updated- February 01, 2024 | 6:53 PM IST
US Iran

अमेरिका ने ड्रोन हमले में जॉर्डन में तीन अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत के लिए ‘दी इस्लामिक रेसिस्टेंस इन इराक’ को जिम्मेदार ठहराया है, जो ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों का एक शीर्ष संगठन है। अमेरिकी राष्ट्रपति हमले की जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

अमेरिका के तेहरान को जिम्मेदार ठहराये जाने के बाद ईरान ने बुधवार को इस्लामिक गणराज्य पर किसी भी अमेरिकी हमले का ‘‘निर्णायक जवाब’’ देने की धमकी दी। एक बड़े आकार के ड्रोन से जॉर्डन स्थित ‘टावर 22’ के नाम से पहचाने जाने वाले ‘लॉजिस्टिक सपोर्ट’ सैन्य अड्डे पर हमला किया गया, जिसमें 40 से अधिक सैनिक घायल हो गए थे।

Also read: Maldives: मालदीव के महाभियोजक पर हमले के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह रविवार के ड्रोन हमले के मद्देनजर पश्चिम एशिया में जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि हमले की योजना इराक में ‘इस्लामिक रेसिस्टेंस’ द्वारा बनाई गई थी और उसने ही संसाधन उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि बाइडन का मानना है कि उचित तरीके से जवाब देना महत्वपूर्ण है। किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर हरसंभव विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement