facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: एग्रीस्टैक बनेगा ‘अगला UPI’? किसानों के लिए डिजिटल क्रांतिएक बार फिर निजी बैंकों पर भारी सरकारी बैंक, तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड ऊंचाई परट्रंप की न्यायिक जंग का वैश्विक असर: टैरिफ फैसले से बढ़ी अनिश्चितताभारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपये

US Visa: ग्रीन कार्ड जारी करने संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए टॉप अमेरिकी सांसदों ने विधेयक पेश किया

Advertisement

इससे अमेरिकी नियोक्ता जन्मस्थान के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर प्रवासियों को रोजगार दे सकेंगे।

Last Updated- December 05, 2023 | 9:27 AM IST
Green card holders

भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल समेत तीन प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड संबंधी आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने और रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव’’ को समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में द्विदलीय विधेयक पेश किया है।

यदि यह विधेयक कानून में तब्दील हो जाता है तो इससे उन हजारों भारतीय-अमेरिकियों को मदद मिलेगी जो ग्रीन कार्ड या अमेरिका में स्थायी निवास के लिए दशकों से इंतजार कर रहे हैं।

कृष्णमूर्ति और जयपाल के साथ सांसद रिच मैक्कॉर्मिक ने सोमवार को यह विधेयक पेश किया। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि द्विदलीय आव्रजन वीजा दक्षता एवं सुरक्षा अधिनियम 2023 ‘एचआर 6542’ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और ग्रीन कार्ड के लंबित आवेदनों की संख्या को कम करते हुए देश में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।

इससे अमेरिकी नियोक्ता जन्मस्थान के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर प्रवासियों को रोजगार दे सकेंगे।

इसमें बताया गया है कि यह विधेयक रोजगार-आधारित प्रवासी वीजा पर प्रति-देश सात प्रतिशत की मौजूदा सीमा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करेगा जबकि परिवार-प्रायोजित वीजा पर प्रति-देश सात प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 9:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement