facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Microsoft सर्वर ठप होने से सभी शेयर बाजार, निपटान निगम पर नहीं पड़ा कोई असर

Advertisement

दुनिया भर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान के चलते संकट का सामना करना पड़ा।

Last Updated- July 20, 2024 | 2:11 PM IST
Microsoft Outage
Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में आए वैश्विक व्यवधान से सभी शेयर बाजार और निपटान निगम अप्रभावित रहे। शेयर बाजारों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में यह बात कही।

दुनिया भर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान के चलते संकट का सामना करना पड़ा।

इस तकनीकी गड़बड़ी ने वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में व्यवधान पैदा किया है।

शेयर बाजारों ने बयान में कहा, ”भारत में, सभी एक्सचेंज और निपटान निगम बिना किसी बाधा के काम करते रहे।”

बयान के मुताबिक 1,400 से अधिक कारोबारी सदस्यों में से 11 ने अपने संचालन में व्यवधान की सूचना दी, जिसे या तो दिन में ही हल कर लिया गया या हल किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि कुल मिलाकर, एक्सचेंजों और निपटान निगमों ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में कारोबार और निपटान गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं देखा।

हालांकि, इस संकट ने 5पैसा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और एंजेल वन सहित कई ब्रोकरेज को प्रभावित किया। व्यापक वैश्विक कंप्यूटर संकट से प्रभावित अन्य ब्रोकर में मोतीलाल ओसवाल और एडलवाइस म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement