facebookmetapixel
Advertisement
आईटी सेक्टर से म्युचुअल फंड्स का भरोसा घटा, होल्डिंग 8 साल के निचले स्तर पर; AI से बढ़ी चिंता SME IPO बाजार में उछाल, मई में बढ़ी लिस्टिंग; छोटे इश्यूज ने दिखाई मजबूती SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कलानिधि मारन केस में ₹144 करोड़ जमा के लिए समय बढ़ाने से इनकारBoeing के फ्यूल-कंट्रोल स्विच की जांच तेज, भारतीय अधिकारी सिएटल में करेंगे परीक्षण की निगरानीPharmEasy की पेरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स का नया फॉर्मूला: पहले मुनाफा, फिर ग्रोथरुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 96.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई भारतीय मुद्राक्विक कॉमर्स को बड़ी राहत की तैयारी: डार्क स्टोर और गोदामों के लिए आसान होंगे GST पंजीकरण के नियमवेतन बढ़ोतरी में कटौती और सस्ती ब्याज दरों से कंपनियों की बल्ले-बल्ले, Q4 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मुनाफाPepsiCo India का बड़ा दांव: 2030 तक क्षमता विस्तार पर ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीसाल 2032 तक $15 अरब की होगी हर IPL टीम, NFL को मिलेगी टक्कर; हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में दावा

आतंकवादी समूह TTP को अलकायदा, अन्य आतंकी समूहों से मिल रहा सहयोग – संयुक्त राष्ट्र

Advertisement

रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि धर्म का कट्टरता से पालन करने वाले कुछ तालिबान सदस्यों के TTP में शामिल होने से उसकी गतिविधियों को मजबूती मिली है।

Last Updated- February 01, 2024 | 7:03 PM IST
global security

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान आतंकी समूह पाकिस्तान में हमलों को अंजाम देने के लिए अलकायदा और अन्य आतंकी समूहों से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया।

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, इस सूचना का खुलासा आईएसआईएल (दाइश) और अलकायदा/तालिबान निगरानी टीम द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति को सौंपी गई 33वीं रिपोर्ट में किया गया है। इस सहयोग में न केवल हथियार एवं उपकरण शामिल हैं, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की गतिविधियों को मिलने वाला जमीनी समर्थन भी शामिल है।

प्रतिबंधित टीटीपी पर नकेल कसने में अफगान तालिबान की निष्क्रियता को लेकर इस्लामाबाद ने कई बार अपनी निराशा जाहिर की है। टीटीपी पाकिस्तान के अंदर कई बड़े हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। टीटीपी की गतिविधियों पर रोक लगाने में अफगान तालिबान की नाकामी से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आया है।

Also read: Maldives: मालदीव के महाभियोजक पर हमले के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

पाकिस्तान का मानना है कि टीटीपी से निपटने में काबुल की अनिच्छा उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा है। रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान से बाहर टीटीपी की गतिविधियों को हतोत्साहित करने के अफगान तालिबान के आधिकारिक रुख के बावजूद, टीटीपी के कई लड़ाके अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान में हमले करने में लिप्त हैं।

रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि धर्म का कट्टरता से पालन करने वाले कुछ तालिबान सदस्यों के टीटीपी में शामिल होने से उसकी गतिविधियों को मजबूती मिली है।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 7:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement