facebookmetapixel
Stock Market: बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसलेBudget 2026: क्यों टैक्स एक्सपर्ट न्यू टैक्स रिजीम में अभी और सुधार की मांग कर रहे हैं?Sugar Production: महाराष्ट्र की ‘मीठी’ बढ़त से चीनी उत्पादन में उछाल, देश में 22% ग्रोथGCC बना ग्रोथ इंजन, भारत का ऑफिस मार्केट नई ऊंचाइयों पर, 2026 तक आधे से ज्यादा हिस्सेदारी का अनुमानTata Capital Q3 Results: मुनाफा 16.9% उछलकर ₹1,256.87 करोड़ पर पहुंचा, NII में भी जबरदस्त ग्रोथSEBI का नया प्रस्ताव: ₹20,000 करोड़ AUM वाले इंडेक्स अब नियमों के दायरे में आएंगेSBI YONO यूजर्स को सरकार की चेतावनी: फर्जी आधार APK से रहें सावधान, नहीं तो होगा भारी नुकसानFlexi-Cap Funds: 2025 में रहा सुपरस्टार, AUM ₹5.52 लाख करोड़; फंड मैनेजर पर है भरोसा तो करें निवेशRealty Stock: नतीजों के बाद बनेगा रॉकेट! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 61% अपसाइड का टारगेटQ3 रिजल्ट के बाद PNB का शेयर 52-वीक हाई से 5.37% नीचे लुढ़का; जानें क्या है कारण

Turkey-Syria में फिर आया तेज भूकंप, तीन लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

Last Updated- February 21, 2023 | 11:32 AM IST
Turkey Earthquake

तुर्किये में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा है कि कल तुर्किये और सीरिया में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 213 लोग घायल हो गए।

भूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। इन इमारतों में कुल पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूकंप के ताजा मामले ने तुर्किये और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे।

उस भूकंप में लगभग 45,000 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कई इमारतें ढह गईं और उनमें रहने वाले लोग फंस गए। दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्किये के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

First Published - February 21, 2023 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट