facebookmetapixel
Bank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक; चेक करें हॉलिडे लिस्टStock Market Holiday New Year 2026: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, क्या 1 जनवरी को NSE और BSE बंद रहेंगे? जानेंNew Year Eve: Swiggy, Zomato से आज नहीं कर सकेंगे ऑर्डर? 1.5 लाख डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल परGold silver price today: साल के अंतिम दिन मुनाफावसूली से लुढ़के सोना चांदी, चेक करें ताजा भाव2026 के लिए पोर्टफोलियो में रखें ये 3 ‘धुरंधर’ शेयर, Choice Broking ने बनाया टॉप पिकWeather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीShare Market Update: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के पारStocks To Watch Today: डील, डिमांड और डिफेंस ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरघने कोहरे की मार: दिल्ली समेत पूरे उतरी क्षेत्र में 180 से अधिक उड़ानें रद्द, सैकड़ों विमान देरी से संचालितनए साल पर होटलों में अंतिम समय की बुकिंग बढ़ी, पर फूड डिलिवरी करने वाले गिग वर्कर्स के हड़ताल से दबाव

नौसेना अभ्यास से चीन पर दबाव!

Last Updated- December 14, 2022 | 9:43 PM IST

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अपना सबसे बड़ा संयुक्तनौसेना अभ्यास शुरू किया जो एक दशक से अधिक समय में किए गए सैन्य अभ्यास से काफी बड़ा है। इस नौसैनिक अभ्यास को इस क्षेत्र में चीन की व्यापक सैन्य और आर्थिक शक्ति को संतुलित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
भारत, जापान और अमेरिका के साथ मिलकर वार्षिक स्तर पर ‘मालाबार’ नौसेना अभ्यास करता है जिसका विस्तार कर इस साल ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल किया गया है ताकि क्वॉड के सभी सदस्यों को शामिल किया जा सके जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार सबसे बड़े लोकतंत्र का एक अनौपचारिक समूह है। चीन ने अमेरिका पर ‘शीत युद्ध की मानसिकता’ और वैचारिक पूर्वग्रह के साथ कदम उठाने का आरोप लगाया है। अमेरिका अपने सहयोगियों के बीच एक साझा मोर्चा तैयार कर उसका नेतृत्व करने की कोशिश कर रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस नौसेना अभ्यास में एक पनडुब्बी सहित भारतीय नौसेना के पांच जहाजों को तैनात किया गया था। इसमें अमेरिका की नौसेना का जॉन एस मैकेन मिसाइल विध्वंसक पोत, ऑस्ट्रेलिया का बैलारेट युद्धपोत और जापान की एक मिसाइल भी शामिल हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 6 नवंबर तक चलने वाले सैन्य अभ्यास के पहले चरण के दौरान कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण चार देशों के सैन्यकर्मियों के बीच कोई संपर्क नहीं होगा। हालांकि एक सैन्य सूत्र ने कहा कि इस महीने के अंत में भारत और अमेरिका इस सैन्य अभ्यास में विमानवाहक पोत भी तैनात करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘यह अभ्यास विभिन्न मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच तालमेल और समन्वय के उच्च स्तर को ही प्रदर्शित करेगा जो उनके साझा मूल्यों और एक खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।’ यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के साथ सैन्य गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।
हजारों सैनिक पश्चिमी हिमालय के नजदीक तैनात किए गए हैं जहां भारत का कहना है कि चीनी सैनिकों ने वास्तविक सीमा से इतर घुसपैठ की है। हालांकि चीन किसी भी घुसपैठ से इनकार करता है और उसका कहना है कि भारत विवादित क्षेत्र में सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण करता रहा है जिससे संकट की स्थिति पैदा हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्व में कोरोनावायरस महामारी की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग के बाद चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के राजनयिक संबंध भी खराब हो गए हैं और चीन ने ऑस्ट्रेलियाई बीफ  और जौ से जुड़े व्यापार प्रतिबंध लगा दिए। जापान भी पूर्वी चीन सागर में द्वीपों के मालिकाना हक को लेकर चीन के साथ विवाद में उलझा हुआ है।
 
वंदे भारत मिशन के लिए वार्ता जारी : चीन
चीन ने मंगलवार को कहा कि वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत और उड़ानें संचालित करने की भारत की घोषणा को लेकर भारतीय एवं चीनी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। भारतीय दूतावास ने पेइचिंग में सोमवार घोषणा की कि एअर इंडिया दिल्ली के लिए चार उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27 नवंबर और चार दिसंबर को रवाना होंगी। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि भारत वंदे भारत मिशन के तहत 6 नवंबर को चीन के वुहान के लिए दिल्ली से एक उड़ान का भी प्रबंध कर रहा है। वीबीएम के तहत 30 अक्टूबर को नई दिल्ली से वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। हुबेई स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उस उड़ान के यात्रियों की जांच के बाद चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 19 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे। एजेंसियां

First Published - November 4, 2020 | 1:09 AM IST

संबंधित पोस्ट