facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत-पाकिस्तान मिलिट्री अंडरस्टैंडिंग के बाद PM Modi ने की हाई-लेवल मीटिंग

Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (General Anil Chauhan) और तीनों सेना प्रमुख भी बैठक में शामिल थे।

Last Updated- May 10, 2025 | 10:46 PM IST
पीएम मोदी ने शनिवार को हाई-लेवल मीटिंग की। फाइल फोटो: X/@पीएमओ

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार (10 मई) शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) समेत शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता की। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच मिलिट्री एक्शन रोकने के बाद पर सहमति बनने की घोषणा के बाद हुई।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (General Anil Chauhan) और तीनों सेना प्रमुख भी बैठक में शामिल थे।

DGMO हुए मिलिट्री एक्शन पर सहमत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) शनिवार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी जगहों पर फायरिंग और मिलिट्री एक्शन रोकने पर सहमत हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा यह कहने के तुरंत बाद विदेश सचिव द्वारा संक्षिप्त घोषणा की गई कि अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान “full and immediate ceasefire” पर सहमत हो गए हैं। मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार दोपहर पहले 3.35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने किया सोशल मीडिया पर किया दावा

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई है। दोनों देशों को बधाई हो कि उन्होंने समझदारी और बुद्धिमानी का उपयोग किया। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!”

ये भी पढ़ें… ‘भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार’, ट्रंप का दावा- लंबी बातचीत के बाद लिया फैसला

इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।”

इससे पहले आज भारत सरकार ने कहा था कि भविष्य में अगर देश पर कोई आतंकी हमला होता है तो उसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। भारत सरकार इस हमले जवाब भी ‘युद्ध की कार्रवाई’ की तरह देगी। सरकार ने स्पष्ट किया था कि आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों और उनके षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। यह फैसला पाकिस्तान के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो कई आतंकी समूहों से जुड़ा रहा है, जो भारतीयों को निशाना बनाते हैं।

भारत-पाक में कई दिनों से चल रहा तनाव

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा है। बीते मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव चल रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - May 10, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement