facebookmetapixel
Advertisement
इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न

पीएम मोदी के प्रधान सचिव, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा की

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 3:23 PM IST
PM Modi in Australia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने मंगलवार को वॉशिंगटन में बैठक कर दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। वॉशिंगटन में मिश्रा ने अमेरिकी प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विचारकों और शिक्षाविदों से भी चर्चा की।

वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव डॉ. पी के मिश्रा ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री रायमोंडो के साथ सार्थक बैठक की। उन्होंने आर्थिक और प्रौद्योगिकी साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की।’’

मिश्रा ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) प्रशासक समांथा पावर से भी बैठक की और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) के अंतर्गत चल रहे कार्यों, विकास सहयोग और अन्य देशों की साझेदारियों पर सकारात्मक चर्चा की।

अमेरिका बीते वित्त वर्ष (2022-23) में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है।

वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 7.65 प्रतिशत बढ़कर 128.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर था। 2020-21 में यह सिर्फ 80.51 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement