facebookmetapixel
दावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को कमजोर कर सकता है

PM मोदी के मुरीद हुए पुतिन, मोदी को बताया ‘रूस का शानदार मित्र’….मेक इन इंडिया को भी सराहा

पुतिन ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध नीतियों के चलते रूसी कंपनियों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा करते हुए भारत का जिक्र किया।

Last Updated- June 30, 2023 | 12:42 PM IST
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉस्को का ‘शानदार मित्र’ बताया और कहा कि मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर ‘वास्तव में प्रभावशाली असर’ पड़ा है।

पुतिन ने रूस की ‘एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स’ (एएसआई) की ओर से मॉस्को में गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भारत में हमारे दोस्तों और हमारे शानदार मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में बेहद प्रभावशाली असर डाला है।”

पुतिन ने कहा, “जो चीज अच्छा काम कर रही है, उसका अनुकरण करने में कोई बुराई नहीं है, भले ही उसकी शुरुआत हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने की हो।” ‘

आर टी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, पुतिन ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध नीतियों के चलते रूसी कंपनियों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा करते हुए भारत का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मॉस्को के लिए “हमारी कंपनियों को विभिन्न सहायता मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों का अधिक कुशल विपणन करने में मदद मिल सके।”

पुतिन ने स्थानीय स्तर पर विनिर्माण क्षमताएं विकसित करने और विदेशी निवेशकों को लुभाने के वास्ते एक प्रभावी मॉडल बनाने के लिए भी भारतीय नेतृत्व की तारीफ की।

उन्होंने “आधुनिक सोच और प्रौद्योगिकी के जरिये रूसी उत्पादों को ज्यादा सुविधाजनक एवं क्रियाशील बनाने की दिशा में काम करने पर भी जोर दिया।”

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि औद्योगिक और उत्पाद डिजाइन को घरेलू व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जाना चाहिए। यह रूस के खिलाफ निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ के अल्पकालिक सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन की पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति थी।

First Published - June 30, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट