facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

पाकिस्तान ने किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में 46 लोगों की मौत

Advertisement

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Last Updated- December 25, 2024 | 11:51 PM IST
Pakistan carried out air attack, 46 people died in Afghanistan पाकिस्तान ने किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में 46 लोगों की मौत
Representative Image

पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 46 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बुधवार को यह जानकारी दी। फितरत ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से सटे पकतीका प्रांत में किए गए हवाई हमलों में छह लोग घायल भी हुए हैं।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने एक दिन पहले नाम न उजागर करने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया था कि मंगलवार का अभियान पकतीका में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक संदिग्ध प्रशिक्षण शिविर को नष्ट करने और आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाया गया था।

लो, अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने एक बयान में दावा किया कि हमलों में 27 महिलाओं और बच्चों सहित 50 लोगों की जान चली गई पकतीका के लोगों ने बताया कि कम से कम 13 की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से कई की हालत गंभीर है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तान ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर रातभर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने पूर्वी अफगानिस्तान के पकतीका प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में 13 आतंकवादियों को मार गिराया। इन हमलों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 11:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement