facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

Pakistan Air Force Base Attack: मियांवाली एयरबेस पर आतंकवादी हमले में 3 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त, 3 आतंकी ढेर

Advertisement

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि तीन आतंकवादियों को अड्डे में घुसते वक्त मार गिराया गया जबकि बाकी के तीन को समय रहते और सैनिकों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई के कारण घेर लिया गया।

Last Updated- November 04, 2023 | 11:25 AM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

Pakistan Air Force Base Attack: भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शनिवार को सुबह पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी के वायुसेना के एक प्रशिक्षण अड्डे पर हमला कर दिया जिसमें वहां खड़े तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन इस दौरान सैनिकों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।

3 आतंकी ढेर और तीन अन्य को घेरा

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उसकी वायुसेना के मियांवाली प्रशिक्षण हवाई अड्डे पर हमला किया, लेकिन सैनिकों ने तीन हमलावरों को ढेर कर और तीन अन्य को घेरकर इस हमले को नाकाम कर दिया। बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि, हमले के दौरान वहां खड़े तीन विमानों और एक ईंधन वाहन को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है।’’

Also read: Pakistan में पुलिस के गश्ती दल के पास बम धमाका, 5 लोगों की मौत; कई घायल

तलाशी अभियान अंतिम चरण में

इसमें कहा गया है कि तीन आतंकवादियों को अड्डे में घुसते वक्त मार गिराया गया जबकि बाकी के तीन को समय रहते और सैनिकों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई के कारण घेर लिया गया। इसमें कहा गया है कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक संयुक्त और तलाश अभियान अंतिम चरण में है।

सेना ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सशस्त्र सेना हर कीमत पर देश से आतंकवाद की समस्या का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ इस हमले से कुछ घंटे पहले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमलों में कम से कम 17 सैनिकों की मौत हो गयी।

Advertisement
First Published - November 4, 2023 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement