facebookmetapixel
Advertisement
Technical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ा

भारत और ओमान के बीच 16 जनवरी से FTA पर अगले दौर की बातचीत

Advertisement

भारत के लिए ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।

Last Updated- January 09, 2024 | 8:07 PM IST
India US trade

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) नामक समझौते के लिए दोनों पक्षों द्वारा अधिकतर बातों पर बातचीत संपन्न हो चुकी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। दो दौर की व्यक्तिगत बातचीत और कई अंतर-सत्रीय बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। सीईपीए के तहत शामिल सभी अध्यायों पर अच्छी प्रगति हुई है।’’

मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि वार्ता में देरी हो सकती है। अधिकारी ने कहा कि बाधाओं की बात ‘‘अटकलें’’ हैं क्योंकि बातचीत की प्रक्रिया अभी जारी है। नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में दोनों पक्ष दोनों देशों के लोगों के कल्याण तथा विकास में योगदान देने वाले पारस्परिक रूप से लाभप्रद समझौते को संपन्न करने के मकसद से वार्ता के निष्कर्ष की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भारत के लिए ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। भारत और ओमान के बीच 2022-23 में द्विपक्षीय व्यापार 12.39 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2018-19 में यह पांच अरब अमेरिकी डॉलर था। भारत का निर्यात 2018-19 में 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 4.48 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। 2022-23 में ओमान से भारत का आयात करीब आठ अरब अमेरिकी डॉलर था।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 8:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement