facebookmetapixel
Indigo ने DGCA को दिया भरोसा: 10 फरवरी के बाद कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी, पायलटों की कमी हुई दूरJio BlackRock AMC का इन्वेस्टर बेस 10 लाख तक: 18% नए निवेशक शामिल, 2026 का रोडमैप जारीBudget 2026: MSME सेक्टर और छोटे कारोबारी इस साल के बजट से क्या उम्मीदें लगाए बैठे हैं?PhonePe IPO को मिली SEBI की मंजूरी, कंपनी जल्द दाखिल करेगी अपडेटेड DRHPBudget 2026: क्या इस साल के बजट में निर्मला सीतारमण ओल्ड टैक्स रिजीम को खत्म कर देगी?Toyota ने लॉन्च की Urban Cruiser EV, चेक करें कीमत, फीचर्स, डिजाइन, बैटरी, बुकिंग डेट और अन्य डिटेलसोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गोल्ड पहली बार ₹1.5 लाख के पार, चांदी ₹3.30 लाख के करीबPSU Bank Stock: लंबी रेस का घोड़ा है ये सरकारी शेयर, ब्रोकरेज ने ₹150 तक के दिये टारगेटबैंकिंग सेक्टर में बदल रही हवा, मोतीलाल ओसवाल की लिस्ट में ICICI, HDFC और SBI क्यों आगे?Suzlon Energy: Wind 2.0 से ग्रोथ को लगेंगे पंख! मोतीलाल ओसवाल ने कहा- रिस्क रिवार्ड रेश्यो बेहतर; 55% रिटर्न का मौका

रूस से युद्ध के पहले यूक्रेन पहुंचे थे NATO चीफ… इसबार जाकर क्या देना चाहते हैं संदेश!

Last Updated- April 20, 2023 | 4:24 PM IST
NATO chief visits Kyiv for first time since Russian invasion

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव (Secretary General) जेन्स स्टॉल्टनबर्ग पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। NATO के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया, ‘NATO महासचिव यूक्रेन में हैं। हम जल्द से जल्द और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।’

स्थानीय मीडिया में स्टॉल्टनबर्ग की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं, जिनमें वह कीव के सेंट माइकल स्कवायर पर यूक्रेन के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं। सांकेतिक महत्व के अलावा स्टॉल्टनबर्ग की इस यात्रा का सही मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यूक्रेन NATO का सदस्य नहीं है। 31 देशों का यह संगठन यूक्रेन सरकार को केवल जनरेटर, चिकित्सा उपकरण, सैन्य वर्दियां या अन्य सामान की आपूर्ति करता है।

स्टॉल्टनबर्ग युद्ध के दौरान NATO की ओर से आवाज उठाते रहे हैं और वह यूक्रेन के लिए 31 सदस्य देशों का समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

Also read: SCO: भारत आएंगे बिलावल भुट्टो, 2014 के बाद होगा किसी पाकिस्तानी नेता का पहला दौरा

स्टॉल्टनबर्ग युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन आए थे, लेकिन युद्ध के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनकी यह यात्रा यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर NATO की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस महीने की शुरुआत में फिनलैंड के NATO में शामिल होने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा था। रूस अपने आसपास के देशों को NATO से दूर रखना चाहता है। इसी वजह से उसने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया था।

First Published - April 20, 2023 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट