facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO से दमानी और डॉली खन्ना की संपत्ति में होगा बड़ा उछाल?Stock Market: सेंसेक्स 77,400 के पार! तेल सस्ता, बाजार में पांचवें दिन भी तेजीDelhi-NCR में बनेंगे 4 Namo Cities! क्या बदल जाएगी करोड़ों लोगों की जिंदगी?Kia India ने बढ़ाईं कारों की कीमतें, 1 जुलाई से सभी मॉडल 2% तक होंगे महंगेतकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी, भारत के लिए AI का मतलब ‘ऑल इनक्लूसिव’ : पीएम मोदीकेकी मिस्त्री तीन महीने और संभालेंगे HDFC बैंक के चेयरमैन की जिम्मेदारी, 5 अगस्त को AGMऑयल एंड गैस शेयरों पर घटा MFs का भरोसा, पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 5.2% के रिकॉर्ड लो परPM Kisan 23rd Installment: 20 जून को खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन किसानों का कट सकता है नाम; तुरंत चेक करें लिस्टMutual Funds का मई में कैसा रहा पोर्टफोलियो? बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देखें क्या खरीदा, क्या बेचाiPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा! Apple CEO ने दी बड़ी चेतावनी, बढ़ सकती हैं कीमतें

Meta की नीति का भारत के फैक्ट चेकर पर भी पड़ेगा असर!

Advertisement

भारत में मेटा के 11 फैक्ट चेकिंग साझेदार 15 भाषाओं में काम करते हैं; विशेषज्ञों ने भ्रामक सूचनाओं के जोखिम पर चेताया

Last Updated- January 10, 2025 | 10:30 PM IST
Meta

मेटा ने अमेरिका में तथ्यों की जांच करने के कार्यक्रम (फैक्ट चेकर्स प्रोग्राम) को बंद का फैसला किया है जिसके चलते भारत में इसके साझेदारों के बीच चिंता बढ़ गई है। इनमें से कई फैक्ट चेकर्स अपनी रणनीति का दोबारा मूल्यांकन कर रहे हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम का भारत के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं पर बड़ा असर पड़ेगा।

हालांकि मेटा ने इस बात की पुष्टि की है कि इस फैक्ट चेकर्स प्रोग्राम को केवल अमेरिका में बंद किया जा रहा है लेकिन भारत में इसका क्या असर देखने को मिलेगा इस पर सबकी नजर है क्योंकि कंपनी भारत में अपना सबसे बड़ा फैक्ट चेकिंग नेटवर्क चलाती है। मेटा अब अमेरिका में अपने थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग की जगह ‘कम्युनिटी नोट्स’ से काम चलाएगी जिसके जरिये इसके मंच पर सामग्री की सत्यता की पुष्टि की जा सकेगी।

भारत में मेटा 11 स्वतंत्र, सर्टिफाइड फैक्ट चेकिंग संगठनों के साथ फैक्ट चेकिंग के लिए सहयोग करती है जिसमें 15 भाषाओं की सामग्री कवर की जाती है। कई हिमायती समूहों और उद्योग विशेषज्ञों ने यह चेतावनी दी है कि फैक्ट चेक प्रोग्राम बंद करने से उपयोगकर्ताओं के लिए भ्रामक सूचनाओं के जाल में फंसने का जोखिम और बढ़ेगा।

दि डायलॉग के वरिष्ठ प्रोग्राम प्रबंधक प्रणव भास्कर तिवारी का कहना है, ‘इससे गंभीर चिंता बढ़ रही है क्योंकि पेशेवर फैक्ट चेकर्स जिस तरह से फर्जी या पक्षपाती खबरों की पहचान कर पाते हैं उस लिहाज से अप्रशिक्षित व्यक्ति किसी पक्षपाती सामग्री या खबरों की पहचान करने के लिए उतना जागरुक नहीं हो सकता है या उसके पास ऐसा कोई टूल नहीं हो सकता है कि वह इस काम को कर पाएं।’

उन्होंने कहा कि अवैध सामग्री जैसे कि आतंकवाद, बाल शोषण, फर्जीवाड़े से जुड़ी सामग्री को सक्रियता से रोकने की कोशिश की जाएगी लेकिन किसी संदर्भ के तौर पर जोखिम भरी सामग्री की जांच करने की जिम्मेदारी अब उपयोगकर्ताओं की होगी।

मेटा की यह नीति, विशेषतौर पर नाबालिग उपयोगकर्ताओं और कम जागरुक उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए इस प्लेटफॉर्म की क्षमता पर भी सवाल खड़े करती है क्योंकि कई भ्रामक सामग्री, सामुदायिक स्तर पर ऐसी सामग्री को नियंत्रित करने की पहल के बावजूद छूट सकती हैं।

तिवारी ने कहा, ‘मेटा की कम्युनिटी नोट्स पहल भी अब परिपक्व हो रही है ऐसे में हमें मंच पर राजनीतिक रूप से पक्षपाती सामग्री की अधिकता रोकने के लिए काफी मेहनत करनी होगी ताकि यह डिजिटल मंच पक्षपाती नहीं बल्कि समावेशी बना रहे।’

भारत में मेटा के साथ काम करने वाले फैक्ट चेकर्स में से कुछ ने बताया कि अब तक इस नीति का कोई असर नहीं देखा जा रहा है लेकिन उन्होंने अपनी कारोबारी रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने तिवारी की तरह ही समान रूप से चिंता जताई है।

भारत के पहले फैक्ट चेकिंग न्यूजरूम बूम के प्रबंध निदेशक जेंसी जैकब ने लिंक्डईन की पोस्ट में लिखा, ‘इस प्रोग्राम को एक न एक दिन खत्म होना ही था और यह निश्चित रूप से अमेरिका के फैक्ट चेकर्स के लिए भी कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन मेटा सीईओ के शब्दों का चयन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उनकी अपनी टीम के वास्तविक अनुभव के अनुरूप नहीं है जिन्होंने इस प्रोग्राम को लागू किया और इस पर कड़ी मेहनत की। यह प्रोग्राम खत्म हो सकता है लेकिन तथ्यों की जांच या ईमानदार सार्वजनिक विमर्श के महत्व के लिए इसकी जरूरत बढ़ेगी भले ही इसके लिए फंड मिलना मुश्किल हो जाए। अब फैक्ट चेकर्स को बाजार में बने रहने और अपने दायरे को बढ़ाने या कम करने के लिए वैकल्पिक तरीकों की तलाश करनी होगी।’

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement