facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Meta-WhatsApp ने ₹213 करोड़ जुर्माने के खिलाफ NCLAT में दी चुनौती, CCI के आदेश पर 23 जनवरी को होगी सुनवाई

Advertisement

यह जुर्माना व्हाट्सऐप की 2021 गोपनीयता नीति से संबंधित अपने दबदबे के कथित दुरुपयोग पर लगाया गया था।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:40 PM IST
Meta

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने बुधवार को मेटा प्लेटफॉर्म्स (पहले फेसबुक) और व्हाट्सऐप की उन याचिकाओं को स्वीकार कर लिया जिनमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती दी गई है। आयोग ने टेक दिग्गज पर 213.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना व्हाट्सऐप की 2021 गोपनीयता नीति से संबंधित अपने दबदबे के कथित दुरुपयोग पर लगाया गया था।

इस मुद्दे पर मेटा और सीसीआई से आरंभिक अनुरोधों पर सुनवाई के बाद एनसीएलएटी के दो सदस्यीय पीठ (न्यायमूर्ति अशोक भूषण के नेतृत्व में) ने कहा कि इस मामले पर विचार की जरूरत है। पीठ ने कहा, ‘पक्षों के अनुरोध पर विचार करने की आवश्यकता है। हम दोनों अनुरोध स्वीकार करते हैं।’ एनसीएलएटी 23 जनवरी को यह तय करेगा कि सीसीआई के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई जाए या नहीं।

मेटा और व्हाट्सऐप के वकील ने अंतरिम रोक की मांग की, लेकिन सीसीआई ने इसका विरोध किया है। मेटा ने पहले एनसीएलएटी से मामले की तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया था। सीसीआई ने कहा था कि एंटी-ट्रस्ट नियामक कंपनी की गोपनीयता नीति की जांच कर रहा है जो न तो पारदर्शी है और न ही उपयोगकर्ता की स्वैच्छिक सहमति पर आधारित है। ऐसी नीति से अत्यधिक डेटा संग्रह और लक्षित विज्ञापन के लिए उपभोक्ताओं का ‘पीछा’ करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी ताकि अधिक उपयोगकर्ता आकर्षित हो सकें और इसलिए यह अपने दबदबे या स्थिति का दुरुपयोग माना जाता है।

जनवरी 2021 में कुछ खबरें सामने आने के बाद सीसीआई ने स्वयं व्हाट्सऐप की अद्यतन गोपनीयता नीति पर गौर करने का निर्णय लिया था।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement