facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Jeff Bezos को पीछे छोड़ Mark Zuckerberg ने किया कमाल, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

कैलिफ़ोर्निया की कंपनी Meta, जो Instagram और WhatsApp की भी मालिक है, ने 2023 में $134.9 बिलियन की कमाई की।

Last Updated- October 04, 2024 | 10:27 AM IST
Mark Zuckerberg
Meta Chief Executive Officer Mark Zuckerberg

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी से गुरुवार को मार्क ज़करबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्होंने एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया।

अमेरिका के अरबपति ने 2004 में फेसबुक (अब मेटा) की सह-स्थापना की थी। 20 सालों में, यह कंपनी ग्लोबल इंफॉर्मेशन एक्सचेंज के लिए सबसे प्रभावशाली प्लेटफॉर्म्स में से एक बनकर उभरी है।

कैलिफ़ोर्निया की कंपनी मेटा, जो Instagram और WhatsApp की भी मालिक है, ने 2023 में $134.9 बिलियन की कमाई की। मेटा के लगभग 4 बिलियन मंथली यूज़र्स हैं।

दुबई की इंफॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क 2027 तक ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मस्क के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी 2028 तक ट्रिलियनेयर बनने की रेस में हो सकते हैं। अदाणी की संपत्ति हर साल 123% की दर से बढ़ रही है।
अरबपतियों के बीच यह दौड़ चौंकाने वाली है, लेकिन यह रिपोर्ट उनके ट्रिलियनेयर बनने की टाइमलाइन बताती है।

दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोग

इस समय, गौतम अदाणी दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और 100 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे एशियाई हैं। वहीं, एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, जिनकी नेट वर्थ 107 बिलियन डॉलर है।

दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में प्रमुख नामों में फ्रेंच फैशन दिग्गज LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, निवेशक वॉरेन बफेट, लैरी पेज, माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर और ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन शामिल हैं।

First Published - October 4, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट