facebookmetapixel
Swiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

Japan’s population : जापान की आबादी लगातार 14वें वर्ष घटी, विदेशी निवासियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा

Japan की जनसंख्या 2008 में अपने चरम पर थी और तब से इसमें कम जन्म दर (Japan Birth rate) के कारण गिरावट आई है।

Last Updated- July 26, 2023 | 6:55 PM IST
Japan population

जापान के नागरिकों की जनसंख्या (Japan population) में अब तक की सबसे तेज गति से गिरावट आई है, जबकि विदेशी निवासियों की संख्या लगभग 30 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। जापान सरकारी की तरफ से बुधवार को जारी डेटा में यह जानकारी दी गई है।

सरकारी डेटा में इस बात को रेखांकित किया गया है कि जापानी समाज में घटती आबादी की भरपाई के लिए विदेशी नागरिक और भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

जापानी नागरिकों की जनसंख्या लगातार 14वें वर्ष में घटी

आंतरिक और संचार मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी 1 जनवरी, 2023 तक रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन वाले लोगों की संख्या दिखाने वाले आंकड़ों के अनुसार, जापानी नागरिकों की जनसंख्या लगातार 14वें वर्ष में घटी है। देश में लोगों की संख्या लगभग 800,000 गिरावट के साथ 2022 में 12.24 करोड़ हो गई है।

जापान में कुल जनसंख्या घटकर 12.54 करोड़

आंकड़ों से पता चला कि पहली बार देश के सभी 47 प्रान्तों में जापानी निवासियों की संख्या में गिरावट आई है। जापान में कुल जनसंख्या घटकर 12.54 करोड़ रह गई है और इसमें लगभग 511,000 की कमी आई है।

जापान की जनसंख्या 2008 में अपने चरम पर थी और तब से इसमें कम जन्म दर (Japan Birth rate) के कारण गिरावट आई है। यह पिछले साल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

जापान में विदेशी नागरिकों की संख्या 1 जनवरी तक 29.9 लाख

आंकड़ों के मुताबिक, जापान में विदेशी नागरिकों की संख्या 1 जनवरी तक 29.9 लाख थी, जो एक साल पहले की तुलना में 10.7 प्रतिशत ज्यादा है। आंतरिक मंत्रालय ने एक दशक पहले गैर-जापानी श्रेणी की आबादी पर नज़र रखना शुरू किया था। इसके बाद से इस श्रेणी में सालाना आधार पर वृद्धि सबसे बड़ी रही है।

आंकड़ों की माने तो 4.2 प्रतिशत या 581,112 लोगों के साथ टोक्यो में सबसे ज्यादा विदेशी निवासी रहते हैं। देश की राजधानी पिछले साल गैर-जापानी आबादी में सबसे बड़ी वृद्धि वाला प्रान्त था।

देश की गिरती जन्म दर में सुधार प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा की टॉप प्राथमिकता

जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा (Japan PM) ने देश की गिरती जन्म दर में सुधार को टॉप प्राथमिकता दी है और उनकी सरकार, उच्च स्तर के कर्ज के बावजूद, बच्चों की देखभाल और माता-पिता के समर्थन के अन्य उपायों पर प्रति वर्ष 3.5 ट्रिलियन येन (24.84 बिलियन डॉलर) खर्च करने की योजना बना रही है।

First Published - July 26, 2023 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट