facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

जापान लगाएगा खाद्य संकट के जख्म पर मरहम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:40 AM IST

वैश्विक खाद्य संकट के गहराते बादलों को कुछ हद तक साफ करने के लिए जापान दो लाख टन चावल का निर्यात कर सकता है।


इस चावल को जापान ने विश्व व्यापार संगठन के एक समझौते के तहत खरीदा था। दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों की मांग को देखते हुए जापान इस चावल के भंडार को फिलीपींस भेजने पर विचार कर रहा है।

देश के उप कृषि मंत्री तोशिरू शिरासु ने टोक्यो में संवाददाताओं को बताया कि चावल से लदे जहाजों को फिलीपींस भेजा जाएगा। भारत और विएतनाम जैसे देशों की ओर से घरेलू बाजार में उपलबधता बनाए रखने के लिए निर्यात पर रोक लगाने के बाद दुनिया भर में चावल की किल्लत देखने को मिल रही है। हेती से लेकर मिस्त्र तक चावल और आटे को लेकर दंगा फसाद शुरू हो गया है।

कीमतों में लगी आग की वजह से फिलीपींस जो चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चावल की खरीद नहीं कर पा रहा था। शिरासु ने कहा, ‘हम जल्द से जल्द चावल से लदे जहाज फिलीपींस भेजना चाहते हैं।’ अमेरिका के एक व्यापार अधिकारी ने पिछले हफ्ते ही खुलासा किया था कि अगर जापान विश्व में जारी खाद्य संकट में थोड़ी राहत पुहंचाने के लिए अपने चावल भंडार को खोलना चाहता है तो इस पर अमेरिका को कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने साथ ही इस बात से भी इनकार किया था कि डब्लूटीओ इस मसले पर कोई शिकायत कर सकता है। हालांकि 16 मई को शिकागो ट्रेडिंग के दौरान चावल की कीमतें छह हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके पीछे इन अटकलों का हाथ था जिनके मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि जापान और पाकिस्तान विश्व को अपनी ओर से दी जाने वाली खाद्य आपूर्ति में थोड़ी ढिलाई बरत सकते हैं।

इधर फिलीपींस अपनी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए एक निजी संगठन से भी चावल खरीद के बारे में बात कर रहा है। फिलीपींस की योजना जापान से 50,000 टन घरेलू चावल खरीदने की है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार जापान के पास करीब 12 लाख टन का विदेशी चावल भंडार है।

Advertisement
First Published - May 19, 2008 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement