facebookmetapixel
दावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनियाटैक्स संधियों पर संदेह भारत की ग्रोथ स्टोरी को कमजोर कर सकता है

इंडोनेशिया चुनाव: रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो को शुरुआती बढ़त, जीत की ओर अग्रसर

सुहार्तो के करीबी प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं

Last Updated- February 14, 2024 | 7:21 PM IST
Indonesia election- इंडोनेशिया चुनाव

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की दौड़ में बुधवार को शुरुआती और अनौपचारिक गणना में रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो को भारी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व जनरल आसानी से देश के सर्वोच्च पद पर जीत हासिल करने में सफल हो सकते हैं। सुबिआंतो (72) ने खुद को प्रसिद्ध व मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो के उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया था।

पूरे द्वीपसमूह पर बिना किसी बड़ी समस्या के मतदान बुधवार अपराह्न को संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाणित त्वरित-गणना केंद्रों से दिन में ही प्रारंभिक और अनौपचारिक परिणामों की उम्मीद की जा रही थी।

वहीं आधिकारिक और अंतिम नतीजे करीब एक महीने में आएंगे। चुनाव से पहले के सर्वेक्षणों में रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो को राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है और वही एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिनके सुहार्तो के शासनकाल से संबंध हैं।

प्रबोवो उस दौरान विशेष बलों के कमांडर रहे थे और उन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप है, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया। दो पूर्व प्रांतीय गवर्नर अनीस बासवीडान और गंजार प्रानोवो भी लोकप्रिय राष्ट्रपति जोको विडोडो के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं।

विडोडो अपना दूसरा और अंतिम कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। एक नदी के किनारे बनी झुग्गी बस्ती से निकलकर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे विडोडो के कार्यकाल ने सत्तावादी शासन वाले क्षेत्र में उनके दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लोकतंत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया है। इंडोनेशिया का चुनाव अमेरिका और चीन के लिए बेहद मायने रखता है क्योंकि द्वीपसमूह राष्ट्र के पास एक विशाल घरेलू बाजार, निकल (धातु) और पाम (ताड़) तेल जैसे प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं।

साथ ही इंडोनेशिया अपने दक्षिण पूर्व एशियाई पड़ोसियों के साथ मजबूत राजनयिक प्रभाव रखता है। करीब 27 करोड़ की आबादी वाले 17,000 द्वीपों के विशाल द्वीपसमूह में मतदान एक दुष्कर कार्य है जिसमें मतपेटियां और मतपत्र नौकाओं, मोटरसाइकिलों, घोड़ों द्वारा और कुछ अधिक दूरस्थ स्थानों पर पैदल लाए जाते हैं।

चुनावी एजेंसी ‘कोम्पास सर्च एंड डेवलपमेंट’ द्वारा कराये गये प्रारंभिक और अनौपचारिक गणना में सामने आये आंकड़ों के मुताबिक, सुबिआंतों को मतदान स्थलों पर डाले गये 80 प्रतिशत मतों में से 58 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं।

सुबिआंतों को चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों अनीस बासवीडान और गंजार प्रानोवो पर जीत दर्ज करने के लिए कुल मतों में से 50 प्रतिशत से अधिक और देश के प्रत्येक प्रांत में कम से कम 20 फीसदी मतों की आवश्यकता होगी।

First Published - February 14, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट