facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ करार दिया

Advertisement

‘खूसट बूढ़े’ यानी ‘ग्ओल्ड मैन’ थीम के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की नई श्रृंखला के तहत हेली ने ट्रंप और बाइडन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा।

Last Updated- February 02, 2024 | 6:32 PM IST
भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ करार दिया , Indian American Nikki Haley called Trump and Biden “grumpy old men”

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की भारतीय अमेरिकी दावेदार निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ (ग्रंपी ओल्ड मैन) बताया।

हेली ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ फिल्म का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने फिल्म के पोस्टर पर अभिनेताओं के चेहरे के स्थान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के चेहरे लगाकर इसे अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया। हेली ने यह पोस्ट ऐसे समय में साझा की जब रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत इस महीने साउथ कैरोलाइना के अहम प्राइमरी चुनाव होने वाले हैं और इस प्राइमरी चुनाव में हेली की स्थिति ‘करो या मरो’ वाली है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) एकमात्र दावेदार बची हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप (77) को चुनौती दे रही हैं। ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार और बाइडन (81) डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

Also read: USA Visa: भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी हासिल करना होगा और भी महंगा

‘खूसट बूढ़े’ यानी ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ थीम के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की नई श्रृंखला के तहत हेली ने ट्रंप और बाइडन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ का ऐसा पोस्टर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें फिल्म कलाकारों के चेहरों की जगह बाइडन और ट्रंप के चेहरे लगे थे।

हेली ने ट्रंप को कड़ी टक्कर देने की प्रतिबद्धता जताते हुए संवाददाताओं से गुरुवार को कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। हमें देश को बचाना है।’’ बाइडन अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। हेली के चुनाव प्रचार अभियान दल ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ विज्ञापन श्रृंखला के दौरान निक्की हेली से बहस करने से ट्रंप के इनकार की बात को रेखांकित किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ट्रंप कहते हैं कि वह 20 साल पहले की तुलना में अधिक तेज हैं और वह मानसिक योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण होने की अपनी क्षमता के बारे में डींगें मारते हैं। यदि यह सच है, तो वह हेली से बहस क्यों नहीं करते? क्या ऐसा है कि वह बस एक ऐसे खड़ूस बूढ़े व्यक्ति हैं जो कठिन सवालों का जवाब नहीं देना चाहता?’’ प्राइमरी चुनावों में ट्रंप अभी तक हेली से 54 अंक आगे हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement