facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

हीरे के वैश्विक व्यापार पर रूस की गुप्त रत्न बिक्री का असर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

हर महीने रूस की सीक्रेट डायमंड सेल से मुंबई से न्यूयोर्क तक के हीरा व्यापर पर नकारात्मक असर पड़ा है। 
यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद और खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलरोसा पीजेएससी ( Alrosa PJSC ) पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने के बाद, हीरा व्यापार जगत में कई रूसी रत्नों में सौदा करने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन कुछ मुट्ठी भर भारतीय और बेल्जियम के खरीदार हैं जो आकर्षक शर्तों पर बड़ी मात्रा में इन हीरों की खरीदारी कर रहे हैं।  इसका कारण यह भी है कि उन्हें अपनी ज़रूरत के हीरे देखने और चुनने को मिल रहे हैं। वहीँ कुछ ऐसे भी हैं जो इन खरीदारी से खुद को बचा रहे हैं।

हालांकि, सौदे चुपचाप हो ही रहे हैं। प्रसिद्ध गोपनीय हीरे की दुनिया में भी व्यापार ज़ोरों पर है। 

बता दें, टिफ़नी एंड कंपनी ( Tiffany & Co. ) और सिग्नेट ज्वैलर्स लिमिटेड ( Signet Jewelers Ltd. ) जैसे दिग्गज कारोबारी रूसी हीरे नहीं खरीदना चाहते हैं, जो युद्ध शुरू होने के बाद से खनन किए गए थे। वहीं सप्लायर्स का कहना है कि Alrosa gems में व्यापर करने से उन्हें अपने महत्वपूर्ण अनुबंधों को खोने का डर है।  

वहीं बिक्री का बहिष्कार करने में भी समस्या आती है। एक बार जब पत्थर सप्लाई चैन में प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें ट्रैक करना लगभग असंभव हो जाता है। हीरे समान आकार और गुणों के पार्सल में बेचे जाते हैं – लगभग 15,000 विभिन्न श्रेणियां हैं – और सगाई की अंगूठी या पेंडेंट में समाप्त होने से पहले इसे कई बार रीट्रेड और रीमिक्स किया जा सकता है।

जो लोग हीरे खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अलरोसा असामान्य लचीलेपन सहित भत्तों की पेशकश कर रहा है। हालांकि इनके दाम न के बराबर के होते हैं। 

आम तौर पर, ग्राहकों से हीरों का चयन पहले से ही करवा लिया जाता था उसके बाद पार्सल भेजे जाते थे। अब, कंपनी खरीदारों को अपने पैकेट चुनने की अनुमति दे रही है। इसका मतलब है कि वे शार्ट सप्लाई वाले हीरे का चयन कर सकते हैं या फिर वो हीरे भी चुन सकते हैं जिन पर उन्हें अच्छा लाभ मिलता दिख रहा हो। उद्योग के बदलते ढांचे को देखते हुए, यह भारत में अधिक बिक्री कार्यालय बनाने पर भी विचार कर रहा है।

First Published - September 18, 2022 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट