facebookmetapixel
Advertisement
₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नशेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की दमदार वापसी! 6 महीने में लगाया ₹57,203 करोड़, जानें कहां दिख रहा भरोसामॉनसून ने बदली चाल! अब किसानों के लिए आई बड़ी राहत, तेजी से बढ़ सकती है खरीफ की बोआईसरकार के नए नियम से बैटरी कंपनियां परेशान! खुद रिसाइक्लिंग करने पर भी खरीदना पड़ रहा सर्टिफिकेट

यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस में मानवाधिकार की स्थिति ‘बेहद’ खराब

Advertisement

इससे पहले कभी भी परिषद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश में मानवाधिकारों के मुद्दों की जांच के लिए किसी विशेषज्ञ को अधिकृत नहीं किया था।

Last Updated- September 18, 2023 | 7:15 PM IST
Human rights situation in Russia 'extremely' bad since Ukraine war

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था की ओर से नियुक्त एक विशेषज्ञ ने अपनी पहली रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि पिछले साल फरवरी में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से रूस में मानवाधिकारों की स्थिति ‘बेहद खराब’ हो गई है।

पुतिन की आलोचना करने वालों और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

मानवाधिकार परिषद द्वारा समर्थित और रूस की मानवाधिकारों की स्थिति पर विशेष प्रतिवेदक मारियाना कात्जारोवा ने रूस में की जा रही कार्रवाई का विवरण दिया जिसमें बताया कि बड़े पैमाने पर युद्ध को लेकर पुतिन की आलोचना करने वालों और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उनकी इस रिपोर्ट को सोमवार को सार्वजनिक किया गया। इससे पहले कभी भी परिषद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश में मानवाधिकारों के मुद्दों की जांच के लिए किसी विशेषज्ञ को अधिकृत नहीं किया था।

Also read: यूरोपीय प्रतिबंधों के बीच पुतिन की अफ्रीकी नेताओं को व्यापार बढ़ाने की पेशकश

20 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका शामिल हैं। रिपोर्ट में ओवीडी-इन्फो के पिछले महीने के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। यह संस्थान मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नजर रखता है। इसमें बताया गया कि युद्ध के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में भाग लेने पर पिछले साल फरवरी से जून तक 20 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया कि ‘युद्ध विरोधी गतिविधियां’ चलाने पर 600 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘शांतिपूर्ण तरीके से युद्ध विरोधी गतिविधियां’ चलाने पर गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में से आधे से अधिक महिलाएं थीं।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement