facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

Heavy rain: दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में 47 लोगों की मौत

इसी हफ्ते की शुरुआत में, मेझाऊ शहर से 10,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।

Last Updated- June 21, 2024 | 8:15 PM IST
China

चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी।

इसी हफ्ते की शुरुआत में, मेझाऊ शहर से 10,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। वहीं 1 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोग बिजली की किल्लत से जूझ रहे थे। बाढ़ के हालात को देखते हुए शहर के प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की आपातकालीन कार्रवाई को सबसे गंभीर स्तर यानि लेवल-1 पर पहुंचा दिया। चीन में बाढ़ नियंत्रण की आपातकालीन व्यवस्था में चार स्तर होते हैं।

आसपास के दक्षिणी प्रांत फ़ुज़ियान में भी भारी बारिश हुई है। वहां अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 ज़िलों के लगभग 5 लाख 86 हज़ार लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

First Published - June 21, 2024 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट