facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैक

शुल्कों को लेकर हरकत में डॉनल्ड ट्रंप, चौकन्ना भारत

Advertisement

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और चीन के बीच व्यापार युद्ध तेज होने से भारतीय बाजारों में विदेशी सामान की भरमार लगने का खतरा बढ़ जाएगा।

Last Updated- February 02, 2025 | 11:46 PM IST
US Tariffs on India

दुनिया में व्यापार के मोर्चे पर देशों के बीच तल्खी बढ़ने से हालात बिगड़ सकते हैं। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और चीन के बीच व्यापार युद्ध तेज होने से भारतीय बाजारों में विदेशी सामान की भरमार लगने का खतरा बढ़ जाएगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से आने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर भी 10 प्रतिशत शुल्क दाग दिया है। ये शुल्क मंगलवार से प्रभावी हो जाएंगे। ट्रंप के इन कदमों पर भारत की नजरें गड़ी हुई हैं। ट्रंप कहते रहे हैं कि भारत उन देशों में शामिल है जो बहुत अधिक शुल्क लगाते हैं मगर अब तक उन्होंने इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। फेडेरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अजय सहाय ने कहा कि चीन से आयातित वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा शुल्क लगाने से वहां उत्पादों की लागत बढ़ जाएगी। सहाय ने कहा, ‘कम शुल्कों के कारण चीन के सामान के मुकाबले भारतीय उत्पादों को अधिक तरजीह मिल सकती है।‘

हालांकि, भविष्य में शुल्कों को लेकर निर्यातकों के मन में डर बना हुआ है। पिछले एक महीने के दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारी अवसरों एवं चुनौतियों का अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। ये अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर अमेरिका शुल्क लगाता है तो वे सभी देशों पर लागू होंगे या कुछ ही देश इनकी जद में आएंगे। अधिकारी इस बात का भी मूल्यांकन कर रहे हैं कि शुल्क लगने की हालत में विभिन्न क्षेत्रों पर क्या असर होगा और इससे कैसे निपटा जा सकेगा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की सूरत में भारत इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, दवा, वस्त्र, वाहन और रसायनों का निर्यात अमेरिका को बढ़ा सकता है। काउंसिल फॉर सोशल डेवलपमेंट में प्राध्यापक विश्वजीत धर ने कहा कि यह देखना बाकी है कि भारत दूसरे देशों पर शुल्क लगने का लाभ उठाने में सफल रहता है या नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य में ऐसे किसी अवसर का लाभ लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।

धर ने कहा, ‘हमें दुनिया में खासकर व्यापार में बड़ी उथल-पुथल के लिए तैयार रहना चाहिए। ट्रंप ने पहले ही कह दिया है कि वह उन देशों से आने वाली वस्तुओं पर शुल्क लगाएंगे जो अमेरिकी वस्तुओं पर अधिक शुल्क लगाते हैं। भारत को भी ट्रंप की इस धमकी को लेकर सतर्क रहना चाहिए।’

Advertisement
First Published - February 2, 2025 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement