facebookmetapixel
छत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: सायWEF में भारत को सराहा गया, टेक महिंद्रा सहित भारतीय कंपनियों का AI में वैश्विक स्तर पर जोरदार प्रदर्शनIndia Manufacturing Index 2026: भारत छठे पायदान पर, बुनियादी ढांचे और कर नीति में सुधार की जरूरतभारत-यूएई रिश्तों में नई छलांग, दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब डॉलर व्यापार का रखा लक्ष्यचांदी ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: MCX पर 5% उछाल के साथ ₹3 लाख प्रति किलो के पार, आगे और तेजी के संकेतदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तीसरा रनवे 16 फरवरी से पांच महीने बंद रहेगाQ3 नतीजों में सुस्ती: मुनाफा वृद्धि 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर, आईटी और बैंकिंग सेक्टर दबाव में‘महंगे सौदों से दूरी, वैल्यू पर फोकस’, ITC के कार्यकारी निदेशक ने FMCG रणनीति पर खोले अपने पत्तेसबसे कम उम्र में BJP अध्यक्ष का पद संभालेंगे नितिन नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवारJIO का IPO आने के बाद महंगे होंगे रिचार्ज, जुलाई से टेलीकॉम यूजर्स पर बढ़ने वाला है बोझ

धर्म गार्जियन: भारत-जापान ने राजस्थान में शुरू किया दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”

Last Updated- February 25, 2024 | 10:49 PM IST
Dharma Guardian: India-Japan start two-week military exercise in Rajasthan धर्म गार्जियन: भारत-जापान ने राजस्थान में शुरू किया दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास

भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं।

भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”

First Published - February 25, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट